महासमुंद। महासमुंद के सिंघोड़ा क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। यहां पर एक गांव के खेत में थरहा लगा रहे पांच मजदूर की बिजली गिरने से मौत हो गई है। मृतकों में दो बच्चियां भी शामिल है। घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल है।

महासमुंद जिले के सिंघोड़ा क्षेत्र के ग्राम घाटकछार में सैकड़ों मजदूर अलग_अलग खेतों में थरहा लगाने में व्यस्त थे। इसी दौरान आसमान में काली घटा छा गई और देखते ही देखते पूरा मौसम बदल गया। कुछ ही देर में तेज आवाज के साथ आसमान गरजा और एक खेत में थरहा लगा रहे मजदूर खेत में ही गिर पड़े। इसके बाद आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूरों के बीच कोहराम मच गया। खेतों में दौड़ भाग शुरू हो गई। क्योंकि आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी और आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। मृतकों में तीन महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं। किसी तरह से गांव के लोगों ने 108 को सूचना देकर बुला लिए। मृतकों को पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों में कु जानकी पिता भागीरथी, कु लष्मी यादव पिता मीनू, श्रीमती बसंती नाग पति चीनू नाग, मति जमोवती पति जयदेव, श्रीमती नोहर मति पति निलकुमार है जबकि घायलो में पंक्जनीं पति मीनू यादव, श्रीमती पार्वती मालिक पिता नारायण, श्रीमती तपस्वनी पिता नारायण, श्रीमती पुन्नी पति भुरौ, श्रीमती गीतांजलि पति विनोद और श्रीमती शशि मुझी पति अर्जुन शामिल है।


Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
