बिलासपुर। डीए एवं 7 वे वेतनमान के अनुसार HRA को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आहवान पर छग लघु वेतन कर्मचारी संघ 5 दिवसीय हड़ताल पर थे। छग लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला कोषाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि केन्द्र के सामान महंगाई भत्ता एवं 7 वे वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता के मांग को लेकर 25 जुलाई 2022 से लेकर 29 जुलाई 2022 तक 5 दिवसीय सभी सरकारी कार्यालयों में पूर्ण रूप से ताला बंद कर सभी सरकारी कार्य डप किया गया। यह आंदोलन छग राज्य सरकार के खिलाफ किया गया और सरकार को चेतावनी दिया गया कि मांग पूरी नहीं की गई तो आगे अनिश्चित कालीन आंदोलन करेगें। कर्मचार नेता विरेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि केन्द्रीय कर्मचारियो को 34 % महंगाई भत्ता दिया जा रहा है और छ ० ग ० सरकार अपने राज्य कर्मचारी को 22 % महंगाई भत्ता दे रही है, महंगाई तो केन्द्र व राज्य सभी जगह एक समान है, फिर महंगाई भत्ता अलग- अलग क्यों है। कर्मचारी नेता विरेन्द्र कुमार ने कहा इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष हिंसा राम निर्मलकर, सचिव अशोक ब्रमभठठ, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता ओझा, जिला कार्यालय विभागा सचिव राजेश कुमार वर्मा, विभागाध्यक्ष शिक्षा विभाग संब्बीर खान विभागाध्यक्ष ( ACTW ) ईश्वर पाठक उपस्थित थे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
