बिलासपुर। कानन पेंडारी स्मॉल जू में तीन महीने पहले जिन चार शावकों ने जन्म लिया था उन्हें अब मितान, आनंदी, रश्मि और दिशा के नाम से जाना जाएगा। टाईगर डे पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने तीनो का नामकरण किया। चार शावकों में से तीन मादा और एक नर शावक है।

छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज शुक्रवार को विश्व बाघ दिवस के अवसर पर कानन पेण्डारी जूलॉजिकल गार्डन, बिलासपुर में बाघ के चार नन्हें शावकों का नामकरण किया। कानन पेण्डारी जू में विगत 17 अप्रैल की रात्रि को मादा बाघिन-रंभा ने 4 शावकों को जन्म दिया था। इन चार शावकों में एक नर एवं तीन मादा शामिल हैं। इनमें नर शावक का नाम मितान और तीन मादा शावकों का नाम क्रमशः आनंदी, रश्मि और दिशा रखा गया। इनके नामकरण में आम लोगों से भी सुझाव आमंत्रित किए गए थे और उनसे प्राप्त राय-मशविरा का भी नामकरण में विशेष ध्यान रखा गया है।
वन मंत्री ने इस मौके पर जू के अधिकारियों को शावकों सहित बाघों के बेहतर से बेहतर देख-भाल तथा हर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए कहा है। वन मंत्री अकबर ने राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल नामकरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज विश्व बाघ दिवस है। इस मौके पर वन विभाग द्वारा बाघों के नामकरण के लिए कार्यक्रम का आयोजन एक सुखद संयोग और खुशी का पल है। राज्य में बाघों की संख्या में वृद्धि के लिए अनेक कार्य किए जा रहे है। इसके तहत रहवास क्षेत्र का विकास के अंतर्गत चारागाह विकास, जल स्त्रोतों का विकास, संरक्षण तथा सुरक्षा इत्यादि के कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे राज्य में शाकाहारी वन्य प्राणियों के साथ-साथ बाघों की संख्या में भी वृद्धि हो सके।
इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) आशीष कुमार भट्ट, मुख्य वन संरक्षक रायपुर जे.आर. नायक, वनमण्डलाधिकारी रायपुर विश्वेष झा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
