बिलासपुर। प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रेमसिंह टेकाम शहर के एक ऑडिटोरियम में बच्चो के उज्ज्वल भविष्य को लेकर भाषण दे रहे थे ठीक उसी समय एक शिक्षिका के सिर में स्कूल की छत गिर गया। जिससे वह लहू_लुहान हो गई, बाद में मरहम पट्टी करने के बाद हॉस्पिटल से उसे छुट्टी दे दी गई है।

बच्चों को पढ़ा रही प्रधान पाठक पर छत से गिरा प्लास्टर लहू-लुहान हालत मे पहुंचाया हास्पीटल। शनिवार शाम 4:30 बजे के करीब जरहाभाटा शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल के एक कमरे में हेड मास्टर निर्मला भास्कर कक्षा छठवीं से आठवीं के बच्चों की संयुक्त क्लास ले रही थी। इसी दौरान जर्जर छत से उनके ऊपर प्लास्टर का बड़ा सा टुकड़ा आकर गिरा गया। जिससे उनके सिर पर गहरी चोट आयी है।
सहयोगी शिक्षक उन्हें तत्काल पास के निजी अस्पताल लेकर गए। इस दौरान स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत है हादसे में किसी बच्चे को चोट नहीं आई है। स्कूल प्रबंधन जिला शिक्षा विभाग को जर्जर स्कूल भवन की जानकारी दे चुका था। फिलहाल महिला हेड मास्टर खतरे से बाहर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हम आपको बता दे जिस वक्त स्कूल में यह हादसा हुआ उस समय शहर में चल रहे एक निजी कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम बच्चो के उज्ज्वल भविष्य पर भाषण द रहे थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
