SBR कॉलेज के सामने चाकू मारकर युवक की हत्या, क्षेत्र में दहशत का माहौल, आरोपी फरार, पुलिस के हाथ खाली

बिलासपुर। SBR कॉलेज के सामने एक युवक की सारेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गए है।

मिली जानकारी के अनुसार सतीश तिवारी का मिनी बस्ती और जूना बिलासपुर के कुछ युवकों से पुराना विवाद चला रहा था। रविवार की दोपहर युवकों ने प्लानिंग के तहत सतीश तिवारी को एसबीआर कॉलेज के सामने बुलाया और बातचीत के दौरान -धारदार चाकू से उस पर वार कर दिया। इस घटना के बाद कॉलेज और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया। लोग वहां से इधर_उधर भागने लगे। जब आरोपी युवक वहां से भाग निकले तो कुछ लोगों ने घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच किसी ने सिविल लाइन में घटना की जानकारी दे दी। जब पुलिस घटना स्थल पहुंची तो वहां पर न तो आरोपी थे और न ही घायल युवक मिला। पुलिस को बताया गया की घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया है। जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो सतीश तिवारी दम तोड़ चुका था। बताया जा रहा है की आरोपी मिनी बस्ती और जूना बिलासपुर के हैं। एडिशनल एसपी सिटी राजेन्द्र जायसवाल ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस मामले की तस्दीक में लगी हुई है। विवाद किस वजह से हुआ पता लगाया जा रहा है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *