तखतपुर। मां को टोनही कहना हरदी गांव में हत्या का कारण बन गया। एक आरोपी युवक ने इसी बात को लेकर अपने ही गांव के 32 वर्षीय युवक की सब्बल मारकर हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा उपरांत मामले को विवचेना में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को 112 में सूचना मिली कि हरदी में एक युवक की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ घटना स्थल हरदी पहुंची। यहां पर हरदी निवासी हीरो खाण्डे पिता कुमार खाण्डे उम्र 32 वर्ष की खून से लथफत लाश पड़ी हुई थी। पुलिस ने मौके पर लोगों से घटना की जानकारी ली साथ ही आरोपी शिवकुमार बघेल को धरदबोचा। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तब उसने कहा कि हीरो खाण्डे उसकी मां को हमेशा टोनही कहकर प्रताडित किया करता था। कई बार उसे इस शब्द का उपयोग न करने के लिए कहा था। लेकिन उसने नही माना और हमेशा वह टोनही कहा करता था। घटना के समय भी जब मृतक हीरो खाण्डे ने फिर से टोनही कहा तब इसी बात को लेकर शिव कुमार और हीरो के बीच में गाली गलौज हुई और तैश में आकर शिवकुमार सब्बल से हीरो खाण्डे के ऊपर वार कर दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा उपरांत मामले को विवचेना में लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
