रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर अरुण साव की ताजपोशी की है। अभी वे बिलासपुर लोकसभा के सांसद है। माना जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वे मुख्यमंत्री का चेहरा हो सकते है।

छत्तीसगढ़ भाजपा में चल रहे बदलाव की सुगबुगाहट के बीच आखिरकार भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। विष्णुदेव साय को अध्यक्ष पद से हटाकर बिलासपुर के सांसद अरुण साव को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यह एक संयोग ही है की प्रदेश विश्व आदिवासी दिवस जोरशोर से मनाया जा रहा है ठीक उस दिन भाजपा ने आदिवासी नेता विष्णुदेव साय के स्थान पर ओबीसी नेता को अध्यक्ष बनाया है। इसके बाद अब संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। जल्द ही कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त करने का पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी कर दी है। आने वाला विधानसभा का चुनाव अब अरुण साव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। भाजपा के अंदरूनी सूत्रों की माने तो अरुण साव भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा भी हो सकते है क्योंकि पुराने सारे बड़े नेता जनता के बीच बेनकाब हो चुके है। जनता के बीच अब उनकी कोई बखत नही रह गई। माना तो यह भी जा रहा है की जल्द ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का चेहरा भी बदल सकता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
