राजनांदगांव। महाराष्ट्र बार्डर पर पुलिस ने कार से डेढ़ करोड़ रुपए जब्त किए है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें से एक भाजपा नेता का भाई है। बाकी के दो लोग उनके साथी है। मामला पूरी तरह से संदिग्ध है।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से भाजपा के पूर्व सांसद प्रदीप गांधी के भाई और उनके दो व्यापारी मित्र जो व्यापारी मित्र को गोंदिया महाराष्ट्र की पुलिस ने लगभग डेढ़ करोड़ की नगदी के साथ पकड़ा है। छग-महाराष्ट्र के बॉर्डर देवरी में पुलिस ने नाकेबंदी कर उनकी गाड़ी को रोककर चेक किया और उस गाड़ी से
मिली जानकारी के अनुसार ये कार्रवाई गोंदिया के एडिशनल एसपी अशोक बनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गयी है। पुलिस की जांच में पूर्व भाजपा सांसद प्रदीप गांधी जो कि वर्तमान में डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी भी हैं, के भाई कमल गांधी और उनके दो अन्य मित्र विनोद जैन एवं नेमचंद बघेल शामिल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में व्यापारियों ने धान खरीदी के लिए रकम लेकर नागपुर जाने की बात कह रहे है। लेकिन पुलिस को धान खरीदी से संबधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। मामला पूरी तरह से संदिग्ध है क्योंकि बड़े व्यापार करने वाले व्यापारी आजकल ऑन लाईन भुगतार कर रहे है। जिसके बाद से पुलिस व्यापारियों के बैंक खाता खंगालने में जुट गयी है। फिलहाल पुलिस मामले को आयकर विभाग को सौपने की तैयारी कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
