बिलासपुर। हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश संयोजक बृजमोहन अग्रवाल बिलासपुर के नेताओं पर जमकर भड़के, उन्होंने कहा कि आज 10 तारीख होने जा रहा है और न तो झंडे है और न ही डंडे है…कब आएगा…कब बंटेगा…आखिर बिलासपुर में हो क्या रहा है ..?

भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश संयोजक बृजमोहन अग्रवाल बुधवार को भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। जब बैठक शुरू हुई तो आधे से ज्यादा मोर्चा_प्रकोष्ठ के पदाधिकारी पहुंचे ही नही थे। जब पूछताछ शुरू हुई तो पता चला कि बैठक की सूचना किसी को दिया ही नहीं गया है। प्रदेश संयोजक ने मौजूद पदाधिकारियों से अभियान की जानकारी लेना शुरू किया तो पता चला कि अभियान को लेकर किसी में कोई रुचि ही नही है। संगठन के पदाधिकारियों ने भी केवल खानापूर्ति की है। ना तो बांटने के लिए किसी पदाधिकारी के पास झंडे है और न ही इसके लिए कोई प्रयास किया गया है। बैठक में कुछ पदाधिकारियों ने झंडे की कमी है करके पल्ला झाड़ लिया। तब उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों पर भड़कते हुए कहा कि झंडों की पूरे देश मे कमी चल रही है ऐसे में आपने पहले से कोई व्यवस्था क्यों नही की ? आखिर बिलासपुर में चल क्या रहा है ? आखिर झण्डा आएगा कब और बटेगा कब ? समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर बिलासपुर में हो क्या रहा है। आज 10 तारीख होने जा रही है। हम समझ रहे थे कि पूरी तैयारी हो चुकी है। यहां आकर पता चलता है कि झण्डे नहीं है..डण्डे नहीं है।
भाषण के दौरान बृजमोहन मंच की तरफ देखते हुए जिला अध्यक्ष से सवाल किया तो जिला अध्यक्ष ने बताया कि झण्डा आ जाएगा, हम उसका वितरण भी समय पर कर लेंगे।
इतना सुनते ही बृजमोहन आग बबूला हो गए और कहा कि..हवा हवाई वाली बात नहीं चलेगी। हमने 5 तारीख को पांच हजार झण्डे का आर्डर दिया..आज दस तारीख को मिला है। आपको कब झण्डा मिलेगा..कब बटेगा..एक दिन में दो सौ से अधिक झण्डा नहीं बाट सकते है। एक हजार झण्डा बांटने में पांच दिन लगेगा। बृजमोहन के नाराज होते ही जिला अध्यक्ष ने जवाब देने जैसे ही उठने लगे उन्होने तत्काल बैठा दिया। दुहराया कि हवा हवाई की बातें नहीं चलेगी। इस दौरान बजमोहन ने एक तरफ से सभी मोर्चा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रभारियों को फटकारा। साथ ही कई मोर्चों को सूचना नहीं दिए जाने पर नाराजगी भी जाहिर किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
