बिलासपुर। जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में झण्डा पदयात्रा कर जनमानस को राष्ट्र गौरव का संदेश दिया। इस दौरान सभी ने भारत माता के समर्थन में जयघोष किया। आजादी अमर रहे के साथ आवाज बुलन्द किया। इस दौरान अंकित गौरहा ने जगह जगह ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होने कहा कि भारत माता से हम है। हमारा सारा जीवन भारत माता को समर्पित है। हमें अपनी आजादी और भारत माता पर गर्व है कि उसने हमे अपनी गोद में जगह दिया है।
उन्होने बताया कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हम सौभाग्यशाली हैं की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर हमने आज ग्राम पंचायत कर्मा,रामपुर,मंजूरपहरी,बिटकुली, धौरामुडा,सलखा और बेलतरा में झण्डा पदयात्रा किया।
इस दौरान राजेंद्र साहू,भुनेश्वर यादव ने भी लोगों के बीच देश की एकता और अखण्डता का संदेश दिया। झण्डा लहराकर विजयी विश्व तिरंगा प्यारा का गायन भी किया। अंकित गौरहा समेत सभी नेताओं ने जगह जगह देश की आजादी पर भाषण दिया। बताया कि हमारा देश आजादी का 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। प्रदेश वासियों को सोनिया गांधी,राहुल गांधी और प्रदेश के मुखिया ने शुभकामनाएं दी है। सभी नेताओं ने संदेश दिया है कि हम गुलदस्ता के फूल की तरह हैं। हमारी विविधता ही हमारी विशेषता है। दुनिया में भारत जैसा देश कहीं नहीं है। बहुभाषी और बहुजाति ही हमारी एकता और अखण्डता की सबसे बड़ी विशेषता है। अंकित ने बताया कि ग्रामीणों पदयात्रा का आत्मीयता के साथ स्वागत किया। पदयात्रा के दौरान झगरराम सूर्यवंशी, बृजेश साहू, रामरतन कौशिक, गोदावरी कमलसेन, अनिल यादव, अंजू सोनी, मधु निर्मलकर, रूपनारायण बच्छ, गंगाराम लास्कर, सुखनंदन कौशिक, लक्ष्मी यादव, पुरुषोत्तम गढ़वाल, संत गड़ेवाल, भागवत साहू, पवन निर्मलकर, सुधाराम यादव, मनहरण जायसवाल, रामाधार, श्याम, विजयलक्ष्मी, रोशन कश्यप, सचिन धीवर, उमेश कश्यप व ग्रामवासी शामिल हुए।


Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
