महासमुंद। एक बेरोजगार युवक ने फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर शादी कर ली। यही नहीं युवक ने ससुर को साढ़े 10 लाख रुपए से अधिक का चूना भी लगाया है। जब राज खुला तो पत्नी ने पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार योगिता साव ने अपने पति पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि, जोगीडीपा महासमुंद निवासी भारत साव से सामाजिक रिती रिवाज से शादी की थी। आरोपी पति भारत साव और ससुर घांसीराम साव ने झूठी सरकारी नौकरी अकाउंट ऑफिसर जिला सहकारी बैंक अभनपुर में पदस्थ होने की जानकारी देकर धोखाधड़ी कर विवाह किया है। शादी के बाद नौकरी से हटा देने की जानकारी दी, इतना ही नहीं आरोपी पति ने फिर पुलिस विभाग में डीएसपी पद पर चयन हो जाने के संबंध में अपना फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर भरोसे में लिया। जिसमें उसने महासमुंद कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद, अनुविभागीय अधिकारी महासमुंद का फर्जी कूटरचित हस्ताक्षर एवं सील मुहर लगा हुआ फोटो एवं कूटरचित डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस का अपना लगा हुआ फोटो एवं भारत सरकार का कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग का फर्जी आई डी कार्ड भेजकर प्रार्थीया को पूर्ण विश्वास मे ले लिया कि वास्तविक में उसकी नियुक्ति उक्त पद पर हो गई है। पुलिस विभाग मे डी.एस.पी. के पद पर चयन हो जाने एवं ट्रेनिंग पर जाने का दस्तावेज दिखाकर प्रार्थीया के पिता एवं भाई से 10,60,000 रुपए ले लिए। लेकिन युवक का यह फर्जीवाड़ा ज्यादा दिन नहीं चल सका और झूठ पर से पर्दा उठ गया। जब राज खुला तो पीड़िता ने अपने पति और ससुर घांसी राम से के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। महिला की शिकायत पर थाना बसना ने धारा 420, 467, 468, 506, 34 भादवि0 पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया। विवेचना के दौरान पीड़िता के पति और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में दोनों ने गुनाह कबूल कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
