बिलासपुर। अंबिकापुर के कांग्रेस नेता का शव शुक्रवार रेलवे ट्रेक के किनारे मिला है। माना जा रहा है ट्रेन से गिरने के बाद उसकी मौत हो गई। मृत कांग्रेस नेता प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव के पारिवारिक सदस्य है और वर्तमान में वो जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष थे।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव के रिश्तेदार और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंहदेव का निधन हो गया है। उनकी लाश बिलासपुर-अंबिकापुर रेल मार्ग पर कोटा थाना क्षेत्र के सलका और बेलगहना स्टेशन के बीच गहिला नाला के पास रेल लाइन के किनारे मिली है। रेलवे कर्मचारियों ने शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात लाश यहां देखे जाने की सूचना दी थी। स्टेशन मास्टर सूचना मिलने पर कोटा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंच कर कोटा पुलिस जांच में जुटी थी तभी पता चला कि उक्त शव सरगुजा कांग्रेस के नेता वीरभद्र सिंहदेव का है। दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन से वे अंबिकापुर जाने के लिए गुरुवार की रात निकले थे। तभी रास्ते में यह हादसा हुआ है। वीरभद्र सिंहदेव कांग्रेस संगठन के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। फिलहाल वे जनपद पंचायत लुण्ड्रा के उपाध्यक्ष के पद पर थे। बताया जा रहा है की वीरभद्र सिंहदेव, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के पारिवारिक सदस्य थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के निधन के बाद जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा स्थगित कर दी गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
