बिलासपुर। कलेक्टर ने जिले की सभी पशु बाजारों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध मवेशियों में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका पर लगाया गया है।
कलेक्टर सौरभकुमार ने रतनपुर, तखतपुर सहित जिले की तमाम पशु बाजारों पर आगामी आदेश तक के लिए प्रतिबंध लगा दिये हैं। पशुओं की संक्रामक बीमारी लम्पी स्कीन डिजिस के फैलने की आशंका को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने इस आशय के आदेश आज जारी किये हैं। जारी आदेश में कलेक्टर ने कहा है कि राजस्थान एवं गुजरात में पशुओं में संक्रामक बीमारी लम्पी स्कीन डीजिज फैल चुकी है। जहां से व्यापारियों के जरिए लाये गये बीमार पशुओं के सम्पर्क में आने पर जिले की अन्य पशु भी रोगग्रस्त हो सकते हैं। इसके साथ ही बीमारी की रोकथाम हेतु जिले में पशुओं के परिवहन, पशु मेला, प्रदर्शनी, खरीदी बिक्री एवं अन्य राज्यों से पशुओं को चराने हेतु लाये जाने के लिए अगले आदेश तक प्रतिबंध प्रभावशील कर दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
