बिलासपुर। छोटी _मोती चोरी और धारा 107, 16, 151 जैसे मामूली धारा में गिरफ्तार कर आरोपी की कुटाई करने वाली पुलिस सादर बाजार में सरेआम मारपीट कर आतंक मचाने वाले अब्बास की खातिरदारी करती रही। आरोपी का जुलूस निकालने के भाने उसे सदर बाजार में शान से घुमाती रही। पुलिस के इस रवैए से साफ समझा जा सकता है की अपराधियों के हौसले कैसे बुलंद होते है।

गत दिनों बिलासपुर शहर के भीड़ भरे सदर बाजार में सरेआम एक युवक की डंडे से बर्बरता पूर्वक पिटाई करने वाले अब्बास सैफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मसान गंज के रहने वाले अब्बास सैफ ने जिस तरह सरेआम सदर बाजार में बिना किसी कारण एक युवक को उसकी पत्नी की मौजूदगी में बुरी तरह से डंडे से पीटा। इसका वीडियो वायरल होने पर पूरे शहर में आरोपी के खिलाफ भयंकर रोष फैल गया और पूरी जनता उसकी गिरफ्तारी तथा कठोर कार्यवाही की मांग करने लगी।
पीड़ित युवक द्वारा पुलिस में लिखाई गई रिपोर्ट के अनुसार वह मूलत कोटा थाना के करगी कला डंगनियापारा का रहने वाला है और बिलासपुर में लिंगियाडीह में घर है। बीएसएनएल कार्यालय में कार ड्राइविंग का काम करता है। रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि वह 10 अगस्त को शाम 6:00 बजे पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर गोल बाजार से राखी खरीद कर ले जा रहा था। इसी दौरान किशन चौक के पास बाएं तरफ रोड से अब्बास सैफ ट्रैफिक जाम होने का नाम लेते हुए शीशा नीचे कर उतर कर युवक के साथ बुरी तरह मारपीट की। मारपीट करने से मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी और स्टिक से जमकर मारा। झगड़े में बीच-बचाव के लिए उसकी पत्नी के आने पर भी हमलावर युवक नहीं माना। बहर हाल पुलिस ने मसान गंज में रहने वाले अब्बास सैफ को गिरफ्तार कर लिया है। यही शनिवार को कोतवाली पुलिस ने उसे जुलुश निकलने की बात कहकर सदर बाजार में घुमाती रही। जरा सी चोरी और धारा 107, 16, 1510जैसे मामूली धारा में गिरफ्तार कर आरोपी की कुटाई करने वाली पुलिस खुलेआम गुंडागर्दी करने वाले अब्बास को एक झापड़ तक नही मारा।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
