सारंगढ़। सारंगढ़ कालेज के मैदान में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। लाश की पहचान अभी तक नही हो सकी है। यही कारण है कि पुलिस ने शव की तस्वीर सोसल मीडिया में वायरल कर लोगो से महिला की पहचान करने की अपील की है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर लाश फेंकने का लग रहा है।

रायगढ़ जिले के सारंगढ़ थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सारंगढ़ नगर के कॉलेज खेल मैदान में एक अज्ञात विवाहित महिला की (उम्र करीब 30 से 32 साल) संदिग्ध हालत में लाश मिली है। कालेज मैदान में महिला कीवलाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आस-पास के गांव के लोगों के जरिये पहचान की कोशिश की पर किसी तरह की पहचान न होने पर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया है। प्रथम दृष्टया मृतिका को देखने से हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस मामले की सत्यता जानने जांच में जुटी है। जमीन पर भीगे पड़े शव को देखने से लग रहा है कि युवती की हत्या कर यहां फेंका गया है। सारंगढ़ के खेल मैदान में इस प्रकार महिला की लाश मिलने से हर कोई हतप्रभ है और तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सारंगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अज्ञात महिला के बारे में यदि कोई भी जानकारी हो तो तत्काल सारंगढ़ पुलिस को अवगत कराएं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
