रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद आज नेता प्रतिपक्ष को भी बदल दिया है। अब धरम लाल कौशिक की जगह नारायण चंदेल नेता प्रतिपक्ष होंगे। इसकी घोषणा रायपुर में विधायक दल की बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने की। इस दौरान प्रदेश भाजपा के सभी बड़े दिग्गज नेता उपस्थित थे।

बुधवार को रायपुर के भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मंशानुरूप सर्वसम्मति से जांजगीर के विधायक नारायण चंदेल को दल का नेता चुना गया। विधायक दल की बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान किया। इस दौरान प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नवीन और संगठन के महामंत्री अजय जामवाल मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी एक नई टीम खड़ी कर रही है, जिसके लिए धीरे-धीरे पार्टी के पुराने और प्रमुख चेहरों को बदला जा रहा है। पार्टी पहले ही संकेत दे चुकी है कि अगला विधानसभा चुनाव डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में नहीं लड़ा जाएगा। यह चुनाव कमल निशान और मोदी के चेहरे पर लड़ने की बात कही जा रही है।
नेता प्रतिपक्ष के लिए नारायण चंदेल के अलावा अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल और शिवरतन शर्मा के नाम पर चर्चा हुई, लेकिन अंतिम मुहर चंदेल के नाम पर लगी। इसके साथ अरुण साव और नारायण चंदेल की आगामी मुख्यमंत्री बनने की संभावना भी बढ़ गई है। जांजगीर चांपा के विधायक नारायण चंदेल इससे पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं । प्रदेश में बड़ी संख्या में मौजूद ओबीसी वोट बैंक को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नारायण चंदेल पर दांव खेला है। दावा किया जा रहा है कि इसका लाभ पार्टी को मिल सकता है, क्योंकि प्रदेश में ओबीसी वोट कई विधानसभाओं में निर्णायक है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
