रायगढ़। सारंगढ़ के खेल मैदान में मिली लाश की गुत्थी सुलझा ली गई गई है। शादीशुदा महिला अपने मासूम बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, लेकिन आशिक इसके लिए राजी नहीं था। इसी बात को लेकर हुए विवाद में प्रेयसी ने प्रेमी के गाल में 2 तमाचा जड़ दिया तो गुस्साए युवक ने गला घोंटकर हत्या कर दी।

इस संबंध में एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल ने स्थानीय पत्रकारों को बताया कि विगत 14 अगस्त को सारंगढ़ के खेल मैदान में पीले रंग का सलवार सूट पहनी एक नवविवाहिता की लाश बरामद हुई थी। जिसका जीभ मुंह से बाहर निकला हुआ था और मृतिका के बाएं हाथ की कलाई पर स्टार का टैटू बना था। छानबीन के दौरान वह जांजगीर चाम्पा के हसौद की निकली, जिसकी ससुराल अड़भार थी। मृतिका की पहचान होते ही पुलिस ने जांच पड़ताल तेज की तो खुलासा हुआ कि मृतिका एक बच्चे की मां होने के बावजूद पति के रहते अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। तकरीबन 4 महीने पहले फेसबुक के जरिए महिला का सम्पर्क मूलतः चाम्पा के बिर्रा के पास ग्राम किकिर्दा निवासी अंशु उर्फ संदीप आदित्य पिता सीताराम ( 24 वर्ष ) से हुई थी जो राजधानी रायपुर के रावल इंटरप्राइजेज लिमिटेड नाम के कंपनी में हाईड्रा ऑपरेटर का काम करता था।
सोशल मीडिया से हुई दोस्ती प्यार में बदलने पर महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ जिंदगी गुजरने के सपने देखने लगी। यही नहीं दोनों की मुलाकात के बाद तो महिला अपनी छोटी बहन को यह तक कहती कि वह अंशु को जीजा कहते हुए सम्बोधित किया करे। महिला अपने ससुराल छोड़कर अंशु को ओडिशा ले जाकर बीवी की तरह रखने की जिद करती पर प्रेमी टालमटोल करता था। फिर वह प्रेमी के साथ रायपुर में रहने की जिद करने लगी। घटना के एक रोज पहले अंशु अपनी शादीशुदा प्रेमिका को मोटर सायकिल से लेकर सारंगढ़ गया। केजी कॉलेज के खेल मैदान में सुनसान जगह पर दोनों बैठे थे तभी महिला अपने प्रेमी को हमेशा के लिए साथ रखने पर अड़ गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद होने पर महिला ने प्रेमी के गाल में 2 थप्पड़ तक रसीद कर दिया। फिर क्या था गुस्से से बौखलाए अंशु ने आव देखा न ताव और बाईक में बंधे स्क्रैचिबल रस्सी को निकालते हुए प्रेमिका के गले मे कस दिया। वारदात के दौरान अंशु रस्सी को हाथ से खींचता रहा तो पैर से भी दबाए रखा। नतीजतन, श्वांसनली में अवरोध होने पर महिला अधमरी हालत में छटपटाने लगी तो तरस आने पर अंशु ने फंदे को ढीला करते हुए उसे पानी भी पिलाया। इसके बाद भी वह नहीं बची तो हत्या को खुदकुशी का रूप देने की कवायद में शव को अंशु ने बिजली खम्भे में लटकाया और वापस अपने गांव होते हुए रायपुर चला गया। ऐसे में ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए सारंगढ पुलिस ने राजफाश कर रायपुर से आरोपी अंशु को हिरासत में ले लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
