भाजपा नेता कार में मना रहा था महिला मोर्चा की नेत्री के साथ रंगरेलियां, पहुंच गई पत्नी और सास, चप्पलों से जमकर हुई ठुकाई

उत्तर प्रदेश। कानपुर में भाजपा का एक नेता पार्टी की एक महिला नेत्री के साथ कार में रंगरलियां मना रहा था। दोनों को रंगरेलियां मनाते परिवार वालों ने पकड़ लिया। इसके बाद भाजपा नेता को पत्नी और सास ने बीच सड़क में चप्पलों से जमकर पीटाई कर दी। पत्नी ने तो बाल पकड़कर कर घसीट_घसीटके मारा। यही नहीं महिला मोर्चा की महिला को उसके कारोबारी पति ने भी जमकर कुटाई की। पिटाई से दोनों लहूलुहान हो गए। काफी देर तक सड़क पर ही हंगामा होता रहा।

सूचना पुलिस पर पहुंची जूही थाने की पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ ले गई। पुलिस ने इस प्रकरण में भाजपा नेता की पत्नी की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। भाजपा नेता की करतूत से आनंदपुर सोसाइटी के लोग भी परेशान थे। कई लोगों ने पुलिस और परिवार वालों के सामने भाजपा नेता की करतूतों की गवाही दी है।
बाबूपुरवा का मोहित सोनकर भाजपा का कानपुर-बुंदेलखंड का क्षेत्रीय मंत्री है। मोहित के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में परिवार को पता था, लेकिन सभी रंगे हाथ पकड़ना चाहते थे। शनिवार रात मोहित आनंदपुरी सोसाइटी के कैंपस में कार में भाजपा की एक महिला नेत्री के साथ था। इसकी भनक परिवार को लग गई। पत्नी मोनी सोनकर और सास समेत ससुराल के लोगों ने कार में रंगरलियां मनाते हुए पकड़ लिया। मोहित को उसकी पत्नी और ससुरालवालों ने बीच सड़क पीटना शुरू कर दिया। बचने के लिए मोहित भागा तो उसे दौड़ाकर पकड़ा गया।
उसकी कार को भी ईंट मारकर तोड़ दिया गया। महिला के कारोबारी पति को भी मौके पर बुलाया गया था। वह मोहित के साथ पत्नी को देखकर आपा खो बैठा और उसने दोनों को जमकर पीटा। सड़क पर हंगामा होते देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की सूचना पर जूही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई।
भाजपा नेता 32 साल का और गर्लफ्रेंड 46 साल की
मोहित के 2 बच्चे भी हैं। वह जिस महिला के साथ कार में था, उसकी उम्र 46 साल है। वह खुद 32 साल का है। 15 साल बड़ी महिला के साथ अफेयर में था। इस बात को लेकर रोजाना घर में कलह होती थी। इतना ही नहीं भाजपा नेता अपनी पत्नी और बच्चों से रिश्ता छोड़ने की बात कह रहा था। मोहित की पत्नी अपने पति के दूसरी शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध होने से परेशान रहती थी। आरोप है कि भाजपा नेता पत्नी को रोजाना पीटता था और तलाक लेने की तैयारी में था। महिला का कारोबारी पति भी अपने पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान था। इस बात को लेकर दोनों के यहां घरेलू कलह थी। इसके बाद भाजपा नेता की पत्नी और महिला के पति एक-दूसरे के संपर्क में आए। परिवार के साथ मिलकर प्लानिंग बनाई और दोनों ने एक साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि भाजपा नेता रोजाना भाजपा नेत्री के साथ कार से आनंदपुरी कैंपस में रात में घंटों एक साथ बैठे रहते थे। भाजपा नेता होने के चलते कोई विरोध करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहा था। पकड़े जाने के बाद इलाके के लोगों ने भी पुलिस और परिवार के सामने खुलकर गवाही दी।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *