रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में स्वाइन फ्लू से एक मरीज की मौत हो गई है। इसके अलावा 4 नए मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में अभी तक स्वाइन फ्लू के सौ मरीज मिल चुके है।
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राजधानी रायपुर में स्वाइन फ्लू के नए चार केस सामने आए हैं। वहीं एक हृदय रोगी महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। महिला की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 20 अगस्त तक की स्थिति में स्वाइन फ्लू के 100 मामले आ चुके हैं। इसमें से 54 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू की जांच के लिए आंबेडकर अस्पताल को सेंटर बनाया है लेकिन रिएजेंट किट के अभाव की वजह से लैब में जांच बंद है। दवाओं और जांच के लिए किट की किल्लत की वजह से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी प्रबंधन से लेकर शासन तक को दी गई है। बावजूद, अभी तक समस्याओं को दूर करने कोई पहल नही की जा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
