बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन प्रदेशभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नेता, मंत्री, कार्यकर्ता, अधिकारी सब उन्हे बधाई देने के लिए मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और गुलदस्ता देकर जन्मदिन की बधाई देते रहे। लेकिन प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव का गुलदस्ता सबसे अलग और सबसे खास था। उन्होंने न केवल सफेद गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी बल्कि गले भी मिले।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर उनके निवास में सुबह से ही गहमा गहमी का माहौल था। नेता, मंत्री, अफसर, उद्योगपति, छोटे से लेकर बड़े पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। सुबह से ही यह सिलसिला शुरू हो गया था। लेकिन सबकी नजर स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव पर लगी रही। कुछ देर बाद वो वक्त भी आया जब लोगों ने जय-वीरू की जोड़ी राम_लक्ष्मण की तरह गले मिलते हुए देखा। श्री सिंहदेव अपने साथ सफेद फूलों का गुलदस्ता लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। दोनों नेता गर्मजोशी के साथ मिले। सिंहदेव ने गले लगाकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी, वहीं भूपेश ने भी काफी आत्मीयता से उनका स्वागत किया।

इस तस्वीर को सीएमओ के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर करते हुए लिखा गया, ज़िन्दगी में वो पल बहुत ख़ास होता है जब सुख-दुख में साथ निभाने वाला दोस्त पास होता है। कवासी लखमा के नेतृत्व में सारे आदिवासी मंत्री-विधायक मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और सीएम को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
