रायपुर। रोजगार देने या बेरोजगारी भत्ता की मांग को लेकर को भाजयुमो के आंदोलन को पार्टी के बुजुर्ग नेताओं ने हाइजेक कर लिया। मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस आंदोलन में भाजयुमो के कार्यकर्ता और पदाधिकारी केवल भीड़ जुटाने का टूल्स साबित हुए है। मेहनत भाजयुमो के नेताओं ने की और श्रेय पार्टी के बुजुर्ग नेता ले गए।

छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी और बढ़ते अपराधों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में एक बड़ा आंदोलन प्रदेश की राजधानी रायपुर में किया गया। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए भाजयुमो के कार्यकर्ता महिनेभर से मेहनत कर रहे थे। मेहनत का नतीजा भी सामने दिखा और बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का निवास घेरने के लिए राजधानी पहुंचे। लेकिन इन वक्त पर भाजपा के बुजुर्ग नेताओं आंदोलन को हाईजेक कर लिया। मंच पर युवा मोर्चा के दो_चार पदाधिकारियों को बोलने का अवसर मिला जबकि पार्टी के बुजुर्ग नेता पूरे समय मंच पर डटे रहे और भाषण देते रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है, ये मफियागढ़ बन गया है। बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन एक भी वादा सरकार ने पूरा नहीं किया है। सरकार ने लोगों को सिर्फ ठगा है। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में कोई पूछेगा कि सबसे बड़ा लबरा कौन है तो ये एक ही नाम आएगा। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 45 महीने बीत गए, लेकिन बेरोजगारों को रोजगार मिला और न ही भत्ता मिला। युवाओं का 12 हजार करोड़ रुपये का कर्ज भूपेश सरकार लग रही है। नौकरी की पोल तो विधानसभा में खुल गई है, दस लाख नौकरियां देने की बात सरकार ने कही थी, लेकिन युवाओं को ठग दिया है इस सरकार ने। उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल 2002 के युवा मोर्चा के आंदोलन के बाद 15 साल बीजेपी की सरकार रही। आज इस आंदोलन के बाद राज्य में तीस साल तक बीजेपी की सरकार रहेगी। इस दौरान भाजपा ने मंच से नारा दिया- ‘फिर एक बार भाजपा सरकार’। वहीं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भूपेश सरकार डर चुकी है। पुलिस डर चुकी है। युवा मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद कई राज्यों के आंदोलनों में मैं भाग ले चुका हूं, लेकिन छत्तीसगढ़ के युवा मोर्चा ने जिस तरह से आंदोलन किया है, जिस तरह से सरकार को डरा दिया है। ऐसा आंदोलन मैंने नहीं देखा है, मैं हनुमान की जन्म स्थली कर्नाटक से आता हूं, आज श्री राम के ननिहाल आया हूं ये संघर्ष करने का समय है, लाठी खाने का समय है, सरकार को उखाड़कर फेंकने का समय है। युवा मोर्चा तीन महीने का समय सरकार को दे रहा है कि सरकारी नौकरी के रिक्त पदों को भरे, अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाए। युवा मोर्चा पीछे पड़कर ये काम करवाएगी, दिसम्बर महीने में युवा मोर्चा फिर एक बार हुंकार करेगा, इस हुंकार से कुर्सी हिल गई है, अगले हुंकार में सरकार गिरना तय है। मंचीय कार्यक्रम के बाद बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़े। इस दौरान पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप,, सांसद सुनील सोनी, धरम लाल कौशिक समेत बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि भाजयुमो के कार्यकर्ता पूरे समय नदारत रहे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 26, 2026ACB की बड़ी कार्रवाई : ATR का रेंजर और डिप्टी रेंजर 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, क्यों मांगे थे रिश्वत, पढ़े खबर…
बिलासपुरMarch 26, 2026विश्व में कोसला एकमात्र ऐसा पावन तीर्थ, जहां चैत्र शुक्ल नवमी को मानते हैं, माता कौसल्या-पुत्र राम लला-अयोध्यापति राजा दशरथ का भव्य जन्मोत्सव
बिलासपुरMarch 26, 2026सीनियर IPS अधिकारी रतन लाल डांगी सस्पेंड, SI की पत्नी ने लगाया है यौन उत्पीड़न का आरोप
बिलासपुरMarch 26, 2026बारात में बवाल : डीजे में नाचने को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने बारातियों को घेरकर मारा
