बिलासपुर। इटवापाली में हुई मूर्ति चोरी के मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है लेकिन पुजारी की भूमिका संदेह के दायरे में है। चोरों ने मूर्ति चोरी करने के लिए पूरी तैयारी के साथ आए थे। लेकिन मूर्ति उखाड़ने में असफल होने पर उसे तोड़कर ले गए। मूर्ति के प्राचीन और बेशकीमती होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

मस्तूरी थाना क्षेत्र के इटवापाली से भंवर गणेश की प्राचीन मूर्ति चोरी होने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। बेस्किमती मूर्ति की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की बताई जा रही है। यही कारण है कि सूचना मिलते ही एसएसपी पारुल माथुर, एडिशनल एसपी राहुल शर्मा व गरिमा द्विवेदी, एसीसीयू प्रभारी हरविंदर सिंह, मस्तूरी टीआई प्रकाश कांत गांव पहुँच गए थे। गांव वालों से जानकारी लेकर व डॉग स्क्वायड के माध्यम से आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही पुजारी का बयान भी लिया गया है। फिलहाल पुलिस को मामले में कोई भी सुराग नहीं मिला है। लेकिन प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस अफसरों को मंदिर की देखरेख करने वाले सेवादार महेश केंवट की गतिविधियां संदिग्ध मिली हैं। उसने पुलिस को बताया कि छह माह से वह मंदिर की देखरेख कर रहा है। लेकिन रात के समय मंदिर में दो बार ही सोया है। ऐसे में पुलिस को चोरी की वारदात में उसके शामिल होने का अंदेशा है।
00 तोड़कर ले गए बदमाश
सालों पुरानी ऐतिहासिक मूर्ति करीब 3 फीट ऊंची और 65 किलो वजनी है। मूर्ति को चोरों ने पहले उखाड़ने की कोशिश की। इसके लिए औजार लेकर भी पहुंचे थे, लेकिन मूर्ति को उखाड़ नहीं पाए। इसलिए उसे औजार से अटास कर तोड़कर ले गए हैं।ग्रामीणों के अनुसार मूर्ति को दो बार पहले भी 2014 और 2017 में चोरी करने का असफल प्रयास किया गया था, लेकिन चोरों को सफलता नहीं मिल पाई।
00 समकालीन है भंवर गणेश
बताया जा रहा है कि इटवा पाली स्थित भंवर गणेश मंदिर की मूर्ति और मल्हार स्थित डिड़िनेश्वरी देवी की मूर्ति समकालीन है। सातवीं से दसवीं सदी के मध्य विकसित मल्हार की मूर्तिकलाओं में भंवर गणेश को भी प्रमुख माना जाता है। मल्हार और आसपास में कई प्राचीन मंदिरों के अवशेष मिलते हैं और यह एक महत्वपूर्ण पुरातत्व स्थल है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
