बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद बिलासपुर की बैठक विप्र भवन इमलीपारा बिलासपुर में हुई। जिसमे 28 अगस्त को भवन के जीर्णोद्धार व तीजा मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय व हर्षिता पांडेय के आतिथ्य में सम्पन्न होगा।

आयोजन की तैयारी हेतु विप्र भवन में बैठक कर निर्णय लिया गया कि महिलाएं लाल व पीली साड़ी में शामिल होंगी, उपस्थित महिलाओ को महावर लगाया जाएगा, मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, भजन, संगीत व कल्चरल संगीत की प्रस्तुति होगी, तीजा सुंदरी का चयन किया जाएगा।
ब्राह्मण विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष सर्व श्री स्व. रामगोपाल तिवारी, स्व. मनहरण लाल पांडेय, स्व. बद्रीधर दीवान का चित्र हॉल में स्थायी लगाकर स्मरण किया जाएगा। धार्मिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा, स्वल्पाहार की तैयारी की गई। आगामी बैठक 26 अगस्त को 4 बजे भवन में आयोजित किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष डॉ प्रदीप शुक्ला, बंशीलाल गौरहा, उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा, प्रधान सचिव संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ अनिल तिवारी, सचिव नागेंद्रधर शर्मा, ब्राह्मण महिला समाज अध्यक्ष श्रीमती जय श्री शुक्ला, श्रीमती संगीता शुक्ला, युवा शाखा अध्यक्ष ज्योतिंद्र उपाध्याय, रविन्द्र उपाध्याय, चंद्रशेखर पांडेय, रामफल शर्मा, अश्वनी मिश्रा, अंकित गौरहा, विनय शुक्ला, अमृतांश शुक्ला, रमेश तिवारी आदि ने विचार रखा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
