बिलासपुर। प्रदेश के कृषि, पंचायत और सिंचाई मंत्री रविन्द्र चौबे का कहना है की गृहमंत्री अमित शाह के चुटकी बजाने से नक्सलवाद समाप्त हो सकता है तो वे बजाते क्यों नही ? काहे जवानों का शहादत करा रहे है और वहां इतना संसाधन लगाने और इतना खर्च करने की जरूरत ही क्यों है। अगला चुनाव हम 75 विधायको के साथ बनाएंगे।
अपने अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे श्री चौबे ने छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सरकारें जनता के वोट से बनती और बिगड़ती है। लेकिन जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है भाजपा सरकार गिराने और तोड़ने का काम कर रही है यह लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड में यह कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या छत्तीसगढ़ भी उनके टारगेट में है तो उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा की यहां वो कल्पना भी नहीं कर सकते क्योंकि जनता ने हमे 71 की बहुमत के साथ जिताया है। यही नहीं भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार ऐसा काम कर रही है की अगली बार हम 75 विधायकों के साथ सरकार बनाएंगे। जब उनसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चुटकी वाले बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा की बोल देना अलग बात है और करके दिखाना अलग बात है। यदि चुटकी बजाने से नक्सलवाद समाप्त हो सकता है तो बजा क्यों नही रहे है ? क्यों वहां जवानों की शहादत करा रहे है ? क्यों वहां इतने संसाधन लगाकर, खर्च करके नक्सलियों से लड़ रहे है ? कहते है प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो चुटकी में नक्सलवाद खत्म कर देंगे ? वहां तो रमन सिंह के नेतृत्व में 15 साल उनकी सरकार थी। क्यों खत्म नहीं कर सके नक्सलवाद ? तब प्रदेश में नक्सलियों की समानांतर सरकार चल रही थी। नेशनल हाइवे से दो किलोमीटर अंदर नहीं जा पाते थे। जबकि भूपेश बघेल के नेतृत्व में वहां विकास कार्य हुए है यही कारण है की आज ओरछा, अबूझमाड़ और नारायणपुर के कुछ हिस्से में सिमट गए है नक्सली। भाजपा सरकार के समय सोहरीगुड़ा में 74, मदनवाड़ा में एसपी चौबे समेत 19 जवानों की शहादत, झीरम में हमारे 32 कांग्रेस नेताओं की शहादत हुई थी क्या इन घटनाओं पर अमित शाह जवाब दे पाएंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
