रायपुर। हड़ताली अधिकारियों कर्मचारियों पर अब छत्तीसगढ़ सरकार कड़ा रूख अपना रही है। सरकार ने कहा है की 1 या 2 सितंबर को जो भी कर्मचारी हड़ताल से वापस लौटेंगे, उनका हड़ताल अवधि का वेतन स्वीकृत किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस बाबत सभी कलेक्टर और एचओडी को निर्देश जारी कर दिए है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी निर्देश के मुताबिक कुछ कर्मचारी हड़ताल से वापस लौटना चाहते हैं, वैसे अधिकारी या कर्मचारी अगर 1 या 2 सितंबर को हड़ताल से वापस लौटते हैं, तो उनकी हड़ताल अवधि का अवकाश स्वीकृत कर वेतन भुगतान किया जायेगा। साथ ही, हड़ताल से लौटने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए भी निर्देश जारी किया गया है।
पत्र के मुताबिक
शासन के ध्यान में यह बातें लायी गयी है कि अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल कई अधिकारी व कर्मचारी वापस आना चाहते हैं, ऐसे अधिकारी व कर्मचारी को कार्यालय में पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, हड़ताल में शामिल अधिकारी व कर्मचारी यदि दिनांक 1 सितंबर या 2 सितंबर 2022 को अपने काम पर उपस्थित होते हैं तो उन्हें हड़ताल अवधि का अवकाश स्वीकृत करते हुए उनका वेतन भुगतान करें।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
