बलरामपुर। प्रदेश के शिक्षा मंत्री गए तो थे नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम के समापन अवसर पर लेकिन उपस्थित लोगों को वे शराब पीने के तरीके बता आए। उन्होंने कहा पानी इतना मिलाओ की वह अच्छे से डायलूट हो जाए.. यही नहीं उन्होंने हरिवंश राय बच्चन की कविता को याद करते हुए कहा की मंदिर_मस्जिद झगड़ा कराते, मेल कराती मधुशाला…। सोसल मीडिया पर बकायदा उनके भाषण का वीडियो वायरल हो रहा है।

पूरा वाकया बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का है, जहां पुलिस विभाग द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा था। इस अभियान का समापन बुधवार को वाड्रफनगर में किया गया। इसी मौके पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम चीफ गेस्ट थे। इस कार्यक्रम में जिले के अधिकारियों के अलावा स्कूली बच्चे भी शामिल थे। मंत्री जी ने अपने भाषण के दौरान शराब कैसे पीये इस भी पर चर्चा कर डाली।उन्होंने हरिवंश राय बच्चन की कविता का जिक्र करते कहा कि ‘मंदिर मस्जिद झगड़ा कराती है और मेल कराती है मधुशाला… मंत्री जी यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने अपनी एक मीटिंग का अनुभव भी लोगों से साझा किया और कहा कि वे एक बार मीटिंग के लिए मुंबई गए थे। वहां एक आदमी शराब के नुकसान गिनवा रहा था तो वहीं एक इंसान शराब के फायदे गिनवा रहा था। उन्होंने आगे कहा शराब सबको एक कर देती है भाई.. हम लोग भी कभी-कभी इसका उपयोग कर लेते हैं। चुनाव के समय हम और बाकी लोग भी इसका उपयोग कर लेते हैं। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने वहां मौजूद लोगों को दारू के ‘डी’ का मतलब बताया कि ‘डी’ से दारू में इतना पानी मिलाओ कि उसका बढ़िया से ‘डायलूशन’ हो जाए और ‘डी’ से ड्यूरेशन भी होता है, मतलब अंतराल होना चाहिए, ऐसा नहीं कि एक ही बार गटागट पी गए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
