जेल से छूटते ही आधी रात निकल गया रंगदारी करने, झगड़ा हुआ तो बेट और स्टिक के जमकर हुई ठुकाई

बिलासपुर। शहर के मगरपारा में हिस्ट्रीशिटर की जमकर पिटाई करने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बीच सड़क एक युवक की बेट, स्टिक और बत्ते से जमकर पिटाई होते हुए दिखाया गया है। बताया जा रहा है की मारखाने वाला युवक विक्की पांडेय है जो अभी हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया है।

जानकारी के अनुसार सरेराह पिटाई का वीडियो तीन दिन पुरानी है, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सकरी का रहने वाला विक्की पांडेय आदतन बदमाश है। उसके खिलाफ जानलेवा हमला करने, घर में आग लगाने जैसे कई आपराधिक मामले चल रहे है। ऐसे ही केस में वह जेल में था, कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटा है। जेल से बाहर आने के बाद तीन दिन पहले रात में उसका मगरपारा में कुछ युवकों से विवाद हो गया, जिसका बदला लेने के लिए युवकों ने मौका पाकर उसे पकड़ लिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई करने लगे।कुछ युवक रात में अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था तभी मगरपारा में विक्की पांडेय ने उन्हें रोक लिया और युवकों से रंगदारी करने लगे और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे। पैसे नहीं देने पर वह झगड़ा करने लगा। इससे गुस्साए युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया और बेट, स्टीक और लकड़ी के बत्ते से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान उसकी पिटाई का वीडियो भी बना लिया गया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

00 EE पंचायती पर भी किया था हमला
दो साल पहले विक्की पांडेय ने नगर निगम के EE पंकज पंचायती पर भी हमला किया था। पंचायती सुबह मार्निंग साइकिलिंग करते हुए वॉक पर निकले थे। तभी पीछा करते बाइक सवार युवक आए और उन पर हमला कर दिया। तब हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई थी। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने हमलावरों की पहचान विक्की पांडेय और उसके साथियों के रूप में की थी। इस केस में भी वह गिरफ्तार हुआ था।
सकरी थाने में भी दर्ज है केस
आदतन बदमाश विक्की पांडेय के खिलाफ सकरी थाने में भी कई केस दर्ज है। उसने रंगदारी करते हुए चाकू से हमला कर घर में आग लगा दिया था। इसके साथ ही ढाबा में भी विवाद करते हुए युवकों पर चाकू से हमला कर दिया था। वह लंबे समय से जेल में बंद था। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटा है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *