भिलाई। सीबीआई रायपुर की टीम के द्वारा भिलाई में ताल पुरी सेक्टर 2 मैत्री कुंज सहित पांच स्थानों पर छापा मारा गया है। सेक्टर 2 में मीडिया कर्मियों को देखकर सीबीआई के अधिकारियों ने ड्राइवर को निर्देश देकर वाहन हटवा दिया। छापे से जुड़ी हुई जानकारी को सीबीआई द्वारा के द्वारा अत्यधिक गोपनीय रखा गया है।
भिलाई में आज सुबह से सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन सीबीआई में की गई रिपोर्ट के आधार पर भिलाई के सेक्टर 2 तालपुरी, मैत्री कुंज सहित पांच ठिकानों पर छापेमारी की गई है भिलाई एवं दुर्ग शहर में की गई इस कार्यवाही के संबंध में जानकारी को अत्यधिक गोपनीय रखा जा रहा है।
भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व उप महाप्रबंधक प्रोजेक्ट, व हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के पूर्व सीएमडी संतोष कुमार शर्मा के भिलाई स्थित निवास पर आज सीबीआई की 5 सदस्यी टीम दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड से संबंधित मामले में सीबीआई की दबिश हुई है। सीबीआई अधिकारियों के द्वारा जिस वाहन से भिलाई पहुंचे हैं। ओप्पो वाहन क्रमांक सीजी 04 एमजी 5280 के ड्राइवर को वाहन को हटाने के निर्देश दिए गए। इस रेड के संबंध में कुछ भी बताने से सीबीआई के अफसरों ने इंकार कर दिया। इसके अलावा सीबीआई के अधिकारियों के द्वारा ताल पुरी एवं मैत्री कुंज में भी छापेमारी की कार्यवाही की जानकारी मिली है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
