धरसीवां। रायपुर के नजदीक धरसीनवा में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां खारुन नदी में एक शिक्षक और उनके परिवार के 2 लोग डूब गए हैं। SDRF की टीम 6 घंटे से तीनो की तलाश की जा रही है। तीनों एनीकट पार कर रहे थे उसी दौरान पैर फिसलने से ये हादसा हुआ है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर को धरसींवा इलाके के रहने वाले लखनलाल बंजारे 58 वर्ष अपने परिवार के हरजीत भारती, शेखर बंजारे के साथ मुर्रा गांव में खारुन नदी पर बने एनीकट को पार कर रहे थे। लखनलाल पेशे से टीचर हैं। एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा था। उसी दौरान पार करते-करते तीनों का पैर फिसल गया और वे नदी में डूब गए।
घटना के वक्त आस-पास कई लोग मौजूद थे। जिन्होंने इस घटना को देखा था। इसके बाद उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। प्रशासन को भी इस बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद से ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। अब गोताखोरों की मदद से तीनों की तलाश जारी है। मगर घटना के 6 घंटे बाद भी तीनों का कुछ पता नहीं चला है।
वहीं घटना के बाद क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एनीकट में 14 गेट हैं, लगातार बोलने पर भी किसी प्रकार का मेंटेनेंस नहीं किया गया। अगर 4 गेट भी खुले होते तो ये हदासा नहीं होता। सभी गेट जाम हैं। लगातार हादसे के बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
बताया जा रहा है कि इसी एनीकट से लोग आना-जान करते हैं। ये रायपुर को बेमेतरा जिले से जोड़ता है। ग्रामीण मुर्रा से ढाबा गांव आने जाने के लिए इस पुल का उपयोग करते हैं। हैरानी की बात ये है कि एनीकट में ऊपर से पानी बह रहा है। इसके बावजूद लोग उसे पार कर रहे हैं। फिर भी प्रशासन ने ना तो यहां पर किसी प्रकार का कोई नोटिस लगाया है। ना ही यहां पर किसी को तैनात किया गया है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
