पत्थलगांव। प्रेस क्लब की नयी कार्यकारिणी का गठन हेतु स्थानीय रेस्ट हाउस मे दिन रविवार की देर शाम एक बैठक आयोजित की गयी थी,बैठक के दौरान छ.ग. शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रेस क्लब भवन के लिए भूमि एवं पच्चीस लाख रूपये की राशि स्वीकृत होने के संबंध मे विस्तृत चर्चा की गयी। इस दौरान पिछले कुछ दिनो पूर्व भंग प्रेस क्लब की कार्यकारिणी समिती का भी गठन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिपाठी को प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुना गया है।

नये अध्यक्ष का प्रभार विजय त्रिपाठी को मिलते ही पत्रकारो ने खुशी जाहिर की। विजय त्रिपाठी ने इसके लिए सभी पत्रकार बंधुओ का आभार जताया। उन्होने प्रेस क्लब की नयी कार्यकारिणी मे सरंक्षक के पद पर वेदप्रकाश मिश्रा,हरगोविंद अग्रवाल एवं श्यामनारायण गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी है, उसके अलावा उपाध्यक्ष के पद पर सुरेन्द्र चेतवानी एवं अतुल त्रिपाठी कार्यभार संभालेंगे। उसके अलावा सचिव का पद राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल,क्रीडा सचिव जितेन्द्र गुप्ता,मीडिया प्रभारी बबलू तिवारी,शिव राजपुत एवं कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी निशामुददीन खान को दी गयी है। दिन रविवार को स्थानीय रेस्ट हाउस मे प्रेस क्लब की आवश्यक बैठक के दौरान विजय त्रिपाठी, वेदप्रकाश मिश्रा,सुरेन्द्र चेतवानी, राजेश अग्रवाल, श्यामनारायण गुप्ता, अतुल त्रिपाठी, मुकेश अग्रवाल, जितेन्द्र गुप्ता, आयुष अग्रवाल, निशामुददीन खान, प्रदीप ठाकुर, सौरभ त्रिपाठी, आशु शर्मा सहित अन्य पत्रकार सम्मलित हुये।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
