बिलासपुर। भूगोल बार में ड्रग्स परोसने वाला अंकित अग्रवाल आखिरकार गिरफ्तार हो गया है। बार संचालक अंकित अग्रवाल को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की इस धंधे में उसका साथ देने वाले और लोग भी है।
चकरभाठा थाना से मिली जानकारी के अनुसार श्रीकांत वर्मा चौक स्थित मैग्नेटो मॉल में संचालित भूगोल बार के कर्ताधर्ता आरोपी अंकित अग्रवाल पिता राजेश अग्रवाल उम्र 36 वर्ष, निवासी रामा लाइफ सकरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि 19 जून को बजरंग पेट्रोल पंप के पास भूगोल बार के मैनेजर योगेश द्विवेदी को एमडीएम (नशीला पदार्थ) के साथ पकड़ा गया था। जिसके बाद पूछताछ में मैनेजर ने पुलिस को बार संचालक अंकित अग्रवाल का नाम भी नशीले पदार्थों के कारोबार में होने का खुलासा किया था। मामला जांच में लेने के बाद पुख्ता सबूत इकट्ठा कर अंकित अग्रवाल की गिरफ्तारी कर आरोपी के खिलाए एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
बिलासपुरSeptember 6, 2026बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिरगिट्टी में मिले 23 बांग्लादेशी, सबको भेजा गया डिटेंशन सेंटर, देखें सूची…
बिलासपुरSeptember 5, 2026बेलतरा में कल गूंजेगा तीजा तिहार का उल्लास, मातृशक्ति के सम्मान में होगा भव्य समारोह, मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल
