

बिलासपुर। बिजली विभाग में ठेका हथियाने को लेकर आज दिनभर तनाव पूर्ण माहौल था। शहर के दो सौ से अधिक लड़के तलवार, चाकू, रॉड और स्टिक लेकर तिफरा स्थित दफ्तर पहुंचे थे। दूसरा गुट यदि मौके पर पहुंचता तो गैंगवॉर तय था। लेकिन ठेकेदार का दूसरा गुट पहुंचा ही नही यही कारण है कि मामला बिना किसी विवाद के निपट गया है।

बिजली विभाग में ठेकेदारी को लेकर हुए विवाद के बाद आज दिनभर तिफरा ऑफिस में तनाव बना रहा। ठेकेदारों के गुर्गे बड़ी संख्या में तिफरा स्थित विभाग के कैंपस में डेट रहे। संभावित गैंगवार को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। ठेकेदारों और उनके गुर्गों की एक_एक हरकत पर पुलिस और खुफिया विभाग की नजर बनी रही। जब निर्धारित समय पर टेंडर खुला तब कही जाकर ठेकेदार और उसके गुर्गे कैंपस से वापस लौटे। इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान सुबह 11 बजे से लेकर 4 बजे तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। कुछ देर के लिए तनाव और बढ़ गया जब पता चला कि दूसरा गुट भी अपने गुर्गों के साथ आने वाले है। हालांकि आखरी तक दूसरे गुट के लोग अंत तक नहीं आए। गौरतलब है कि लगभग चार दिन पहले टेंडर उमा करने को लेकर ठेकेदारों के बीच तिफरा स्थित बिजली विभाग के ऑफिस जमकर मारपीट हुई थी। ठेकेदारों के एक गुट का नेतृत्व अभिनव शर्मा कर रहा था तो दूसरे गुट का नेतृत्व ठेकेदार संघ के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा कर रहे थे। इस मारपीट की घटना अभिनव शर्मा के साथ आए लोग तलवार, चाकू, रॉड लेकर आए थे और राकेश मिश्रा पर हमला कर दिया था। मारपीट की इस घटना में राकेश मिश्रा के सिर में और चहरे में चोट आई थी। उस दिन दूसरा गुट तैयारी में नही आए थे जिसके कारण उन्हें मार खानी पड़ गई थी। यही कारण है कि आज दूसरा गुट भी पूरी तैयारी के साथ तिफरा स्थित बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचे थे। दूसरे गुट की ओर से आज शहर के अलग अलग क्षेत्र से दो सौ के करीब। लड़के मारपीट करने की तैयारी के साथ पहुंचे थे। बताया जा रहा है की सभी के पास तलवार, चाकू, स्टिक और रॉड थे। यदि दूसरा गुट भी वहां पहुंचता तो गैंगवॉर होना तय था।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 26, 2026करोड़ों की सरकारी जमीन मे कब्जा, कलेक्टर की भूमिका संदिग्ध, नवजात बच्ची को लेकर महिला पार्षद बैठी अनशन में
बिलासपुरNovember 25, 2026टीएल की बैठक : कलेक्टर ने टेढ़े खम्भों, टूटे और झूलते तारों को जल्द सुधारने के दिए निर्देश
UncategorizedNovember 24, 2026SECL में 65 करोड़ का घोटाला हुआ है या अधिकारी नकारा साबित हुए है ? CAG रिपोर्ट से CMD समेत पूरा प्रबंधन कटघरे में
बिलासपुरNovember 24, 2026पुलिस पेट्रोल पंप ने बिक्री में रचा कीर्तिमान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्राप्त किया प्रथम स्थान
