रायपुर। इनकम टैक्स की 100 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीम ने आज़ बुधवार की सुबह राजधानी रायपुर एवं रायगढ़ के अलग-अलग जगहों पर एक स्टील और शराब कारोबारी के यहां दबिश दी हैं। बाहर से छत्तीसगढ़ पहुंची अधिकारियों की टीम में छापेमारी/सर्वे के लिए रायपुर के भी 50 से अधिक अफसरों की टीम शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर में शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया के घर और ठिकाने पर छापे मारे गए हैं। शराब कारोबारी भाटिया के यहां दो साल पहले भी कार्रवाई हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामलों में शराब कारोबारी पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा राजधानी रायपुर के ऐश्वर्या किंगडम में आर.के गुप्ता और उरला के लविस्ता में स्टील एंड पावर फैक्टी कारोबारी रामदास अग्रवाल उनके पुत्र सुनील व अनिल के यहां भी इनकम टैक्स की टीम ने एक साथ छापा मारा है। जानकारी के अनुसार रायगढ़ में नटवर रतेरिया व सीए अनिल अग्रवाल और खरसिया में कारोबारी मुकेश अग्रवाल के ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक राजधानी रायपुर में सुनील रामदास अग्रवाल एवं अनिल रामदास अग्रवाल ठेकेदार, ऐश्वर्या किंगडम अनिल अग्रवाल एवं अन्य 4 -5 स्थानों में आईटी टीम कर अपवंचन की जांच कर रही है। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैने पहले ही कहा था कि केन्द्रीय जांच एजेंसियां कभी भी छत्तीसगढ़ में रेड कर सकती हैं, अभी आई.टी आई है पीछे-पीछे ईडी भी आएगी। उन्होंने कहा कि पहले आयकर विभाग की टीम आ गई है अभी आगे देखें कौन-कौन सी टीमें पहुंचेंगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
