रायपुर। पुलिस अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 12 DSP स्वाईन फ्लू से पीड़ित पाए गए है। इसके अलावा 4 अन्य अधिकारियों को भी शर्दी, खांसी, बुखार है। फिलहाल एक हफ्ते के लिए प्रशिक्षण बंद कर दिया गया है।
प्रदेश के पुलिस अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में अधिकारीयों के स्वाईन फ्लू इफेक्टेड होने की खबर आ रही है। अचानक 15 से अधिक प्रशिक्षु अधिकारी और ट्रेनिंग अफसर को सर्दी-खांसी और बुखार की शिकायत आई है। संदेह के आधार पर फ़ौरन उन्हें आइसोलेट कर जांच की गई है। जिसमे 12 के करीब राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को स्वाईन फ्लू के लक्षण मिले, वही 4 में सर्दी-खांसी से पीड़ित मिले। स्वाईन फ्लू संक्रमण के हल्ला मचते ही आला अफसरों ने फ़ौरन प्रशिक्षण बंद कर संक्रमितों को और जो स्वस्थ्य हैं उन्हें अलग अलग शिफ्ट कर दिया है। फिलहाल यहां 24 डीएसपी ट्रेनिंग ले रहे हैं। सर्दी खांसी व बुखार के लक्षणों को देखते हुए जब सभी का टेस्ट करवाया गया तो उनमें से 12 प्रशिक्षु डीएसपी में स्वाईन फ्लू की पुष्टि हुई है तो वही 4 अन्य बुखार से पीड़ित हैं। स्थित को देखते हुए प्रशिक्षण क्लासेस एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दी गई है। सभी को आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। एकेडमिक के एक जिम्मेदार अफसर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि संक्रमण और न फैले इसके लिए उपाय किए जा रहे है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
