रायपुर। ACB की टीम ने दो अलग_अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए एक पटवारी और शिक्षा विभाग के एक बाबू को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पटवारी नामांतरण और ऋण पुस्तिका बनाने के लिए 6 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था तो शिक्षा विभाग का बाबू स्कूल की मान्यता का नवीनीकरण करने के लिए 15 हजार रुपए का रिश्वत ले रहा था।

रिश्वत लेते पटवारी और शिक्षा विभाग के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की थी कि नामांतरण एवं ऋण पुस्तिका बनाने के बदले पहनं 13/18 कोहका भिलाई का पटवारी नीलकमल सोनी 6,000 रूपये रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद प्रार्थी और आरोपी के बीच 6,000 रूपये देने की सहमति बनी। शिकायत सत्यापन होने पर आरोपी नीलकमल सोनी, पटवारी, प०ह0नं0 13/18, कोहका भिलाई, जिला-दुर्ग को मांगी गई रिश्वत की रकम 6,000 रूपये लेते पटवारी कार्यालय जामुल से पकड़ा गया। एक और मामले में प्रार्थी ने एसीबी अंबिकापुर में शिकायत की थी कि विद्यालय के वर्ष 2021-22 के मान्यता के नवीनीकरण हेतु जिला शिक्षा कार्यालय सूरजपुर में आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जो वर्तमान में लंबित है। उक्त संबंध में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला सूरजपुर में पदस्थ जुगेश्वर प्रसाद, सहायक ग्रेड-02 द्वारा 15,000 रूपये रिश्वत की मांग की गई। शिकायत का सतयापन कराने के बाद प्रार्थी और आरोपी के मध्य 15,000 रूपये देने की सहमति बनी। शिकायत सत्यापन होने पर आज आरोपी जगेश्वर प्रसाद, सहायक ग्रेड-02 को प्रार्थी से मांगी गई रिश्वत की रकम 15,000 रूपये लेते जिला कार्यालय के बुक डिपो से पकड़ा गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा-7 (क), 12 भ्र0नि0अधि0 1988 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उनके विरुद्ध कार्यवाही किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
