रायपुर। आयकर विभाग ने प्रदेश के अलग_अलग शहरों में खनिज विभाग के 3 अधिकारियों के घर छापामार कार्रवाई की है। एक अधिकारी तो अभी चार महीने पहले ही सेवानिवृत्त होकर नंबर दो की कमाई को समेटने में लगे हुए थे। सभी अधिकारियों के तार कोयला घोटाले से जुड़े हुए है। इस कार्रवाई से प्रदेश के कई अधिकारियों के हाेंश उड़ गए है और अपनी काली कमाई को ठिकाना लगाने की तैयारी कर रहे है।

प्रदेश के कई शहरों में आज आयकर विभाग के टीम ने छापामार कार्रवाई की है। सभी जगहों पर खजिन विभाग से जुड़े अधिकारी ही IT के रडार में आए है। बिलासपुर में तो एक रिटायर्ड माइनिंग अधिकारी एनके सूर के आवास में आईटी ने छापा मारा है। अंबिकापुर में सहायक खनिज अधिकारी बजरंग पैंकरा के घर पर आईटी की रेड हुई है। इनके अलावा जगदलपुर में पदस्थ माइनिंग ऑफिसर एसएस नाग के घर पर छापेमार कार्रवाई हुई। सबसे पहले छापे की खबर जगदलपुर से आई जहां इनकम टैक्स के अधिकारियों ने माइनिंग ऑफिसर एसएस नाग के घर छापा मारा कोरबा कोल घोटाले से उनके तार जुड़े हैं। एसएस नाग हाल ही में तबादले पर जगदलपुर आए हैं, जहां उनके किराए के मकान पर ही आयकर की टीम पहुंच गई। नाग के निवास में सुबह से लेकर शाम तक जांच चलती रही, हालाकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। उसके बाद दोपहर अंबिकापुर से आईटी रेड की खबर आयी जहां सहायक खनिज अधिकारी बजरंग पैंकरा के घर पर आईटी की रेड पड़ी, यहां भी बताया गया कि शासकीय आवास में सुबह से ही टीम कार्रवाई कर रही है। इस दौरान सीआरपीएफ के जवान बाहर तैनात बाहर किए गए थे। यहां मीडिया को जानकारी देने से अफसर बचते नजर आए। यहां पर कार्रवाई के दौरान करीब 6 अधिकारी और सीआरपीएफ के जवान मौके पर मौजूद रहे। इसके बाद खबर आयी कि बिलासपुर में भी आईटी की 6 सदस्यीय टीम कार्रवाई करने पहुंची है, रिटायर्ड माइनिंग अधिकारी एनके सूर के ग्रीन पार्क कॉलोनी में स्थित आवास में रेड पड़ी। इस दौरान आईटी अधिकारियों ने तमाम दस्तावेजों की छानबीन की। बताया गया कि ये अधिकारी करीब 4 महीने पहले ही रिटायर हुए हैं जो कि जांजगीर जिले में पदस्थ थे। इसके पहले वे कोरबा में पदस्थ थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
