बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नए जिले के उद्घाटन के लिए मनेन्द्रगढ़ और सक्ति के लिए बिलासपुर से रवाना होने से पहले सर्किट हाऊस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग छत्तीसगढ़ मॉडल सीखने आते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की कई योजनाओं को केंद्र सरकार ने नकल किया है, अपनाया है। जब हमने गोधन न्याय योजना लागू किया। तो भारत सरकार ने कहा कि हम भी गोबर खरीदने का काम करेंगे। भाजपा शासित राज्य अभी तक गोबर खरीदी की तैयारी कर रहे हैं। हमने एथेनाल बनाने की बात की वह अभी तक चावल में अटके हुए हैं। उन्हें हर साल धान खरीदी का परिमिशन लेना होगा। हमने स्वामी आत्मानन्द स्कूल खोला। अब भारत सरकार कह रही है कि हम भी स्कूलों को अपग्रेड करेंगे। सारी चीज तो नकल कर रहे हैं। यहां आ ही रहे हैं तो हमने कहा कि थोड़ा स्वामी आत्मानन्द स्कूल भी देख लें। सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब ढलान पर है। ईडी, आईटी- डीआरआई, सीबीआई के छापों को लेकर कहा कि बीजेपी पाकिस्तान क्रिकेट की तरह है। जैसे पाकिस्तान में दो एंपायर कभी खेला करते थे, उसके बाद नेशनल एम्पायर नियुक्त किया जाने लगा उसी तरह भाजपा अकेले नहीं लड़ती है, ईडी, आईटी, सीबीआई जैसे सेंट्रल एजेंसियों को साथ लेकर लड़ती है। इसी के साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ में पिछले बार की तरह सीटें जीतने के सवाल पर कहाकि संकट जितना बड़ा रहेगा सफलता उतनी अधिक होती है। सीएम बघेल ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त मोर्चे को उतारने के सवाल पर कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, इस संदर्भ में आलाकमान निर्णय लेगा। प्रदेश में उनके इस कार्यकाल में 36 जिले बनने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहाकि अब तक उन्होंने 6 नए जिले बना दिये है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान शहर विधायक शैलेश पांडेय, पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,राज्य आवास संघ के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के अलावा बड़ी संख्या में सत्ता और संगठन से जुड़े नेता मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
