छत्तीसगढ़। मनेंद्रगढ़ निवासी राम शकर 40 साल बाद सेविंग कराएगा, क्योंकि उनका संकल्प पूरा हो गया है। उनका यह संकल्प पूरा किया है प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनेंद्रगढ़ को जिला बनाकर। जी हां इस शख्स ने संकल्प लिया था की जबतक मनेंद्रगढ़ जिला नही बनेगा वो सेविंग नहीं कराएंगे।

मनेंद्रगढ़ को जिला बनाने की मांग वर्षो पुरानी है। अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से क्षेत्र के लोग जिला बनाने की मांग कर रहे थे। सैकड़ों आंदोलन हुए, धरना प्रदर्शन हुआ, कई सरकारें आई और चली गई लेकिन जिला नहीं बना। हर चुनाव में नेता आते और जिला बनाने का वादा करके वोट ले लेते लेकिन चुनाव जीतने के बाद वादे भूल जाते। इसी बीच एक शख्स रमा शंकर ऐसा भी था जिसने संकल्प ले लिया की जब तक मनेंद्रगढ़ को जिला नही बनाया जाएगा वो सेविंग नहीं कराएंगे। जब 15 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला बनाने की घोषणा कि तो उनके खुशी का ठिकाना नहीं था। पूरे मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी और भरतपुर में दीपावली जैसा माहौल था। चारो तरफ आतिशबाजी हो रही थी। अब रमा शकर का भी संकल्प पूरा होने वाला था। आज जब मनेन्द्रगढ़ एक जिला बन गया है तब वहाँ के अतिभावुक निवासी रमा शंकर अब शेविंग करवाएंगे। क्योंकि उनका संकल्प शुक्रवार को जिले का शुभारंभ करके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरा कर दिया है।
गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का उद्घाटन किया है। सीएम ने पूजन के बाद बटन दबाकर एवं फीता काटकर नवीन जिला “मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर” पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी शुभारंभ किया। मनेंद्रगढ़ निवासी रमा शंकर गुप्ता का कहना है कि उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक मनेन्द्रगढ़ जिला नहीं बनाया जाएगा वे अपनी दाढ़ी नहीं बनाएंगे। आज उनका संकल्प पूरा हो गया है, उनके पास शब्द नहीं है अपनी इस खुशी को जाहीर करने के लिए। रमा शंकर ने कहा आज हम सभी मनेन्द्रगढ़वासी मुख्यमंत्री के आभारी हैं। उनका दिल से आभार है।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राज्य में नए जिलों का शुभारंभ किया। इससे प्रदेश के जिलों की संख्या 33 हो जाएगी। सरकार ने इससे पहले इसी महीने तीन नए जिले और बनाए थे। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर प्रदेश का 32वां और सक्ती प्रदेश का 33वां जिला बनने जा रहा है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
