

कोरबा। कोरबा के पोड़ी उपरोड़ा में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले यात्रियों में एक शिक्षक के अलावा मां और उसका नवजात बेटा भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घायलों के बेहतर ईलाज के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

रायपुर से सीतापुर के लिए रविवार की देर रात METRO बस यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी। तड़के सुबह 4 बजे के लगभग बस नेशनल हाइवे 130 पर कटघोरा से सीतापुर की ओर आगे बढ़ रही थी तभी बांगो थाना के मढ़ई घाट पर तेज रफ्तार बस का चालक एक कार को बचाने के चक्कर में बस पर से नियंत्रण से को बैठा और खड़ी ट्रेलर को रगड़ते हुए आगे बड़ गयी। इस भीषण हादसे के वक्त बस में सवार सभी यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। दोनों गाड़ियों के बीच हुए जबरदस्त टक्कर में बस के परखच्चे उड़ गये और दुर्घटना के बाद बस में चीख पुकार मच गयी। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि गंभीर रूप से दरजनभर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है। वही पुलिस ने इस दुर्घटना में मरने वाले लोगों में 4 की पहचान कर ली हैं। मरने वालों में सीतापुर के घोंसू पंडरीपानी की रहने वाली 43 वर्ष की उषा देवी, 5 साल का बेटा रिलायंस लकड़ा सहित अजय वरदान लकड़ा और रोहित सिंह शामिल हैं। बताया जा रहा हैं कि मृतकों में शामिल 30 वर्षीय रोहित सिंह सरगुजा के लमगांव निवासी हैं जो कि मैनपाट हाईस्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। इस दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल के शिक्षक रोहित सिंह की भी मौत हो गयी हैं। पुलिस ने सभी मृतको का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। वही मृतकों की पहचान के बाद उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी हैं।

पहचान किए गए मृतकों के नाम इस प्रकार हैं : 1. श्रीमती उषा देवी लकड़ा पति अनिल कुमार लकड़ा उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम घोंसी पंडरीपानी थाना सीतापुर 2. रिलायंस लकड़ा पिता अनिल कुमार लकड़ा उम्र 5 वर्ष ग्राम घोसी पंडरीपानी थाना सीतापुर 3 . अजय वरदान लकड़ा पिता अमरसाय लकड़ा उम्र 40 वर्ष ग्राम सरनाडांड चिडापारा थाना सीतापुर 4. रोहित सिंह पिता मोहन कुमार सिंह उम्र 30 वर्ष ग्राम लमगांव थाना लुण्ड्रा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे पर मड़ई घाट के समीप आज सुबह हुई दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृतकों के परिवार जनों को आवश्यक सहयोग और घटना में घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बघेल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 26, 2026करोड़ों की सरकारी जमीन मे कब्जा, कलेक्टर की भूमिका संदिग्ध, नवजात बच्ची को लेकर महिला पार्षद बैठी अनशन में
बिलासपुरNovember 25, 2026टीएल की बैठक : कलेक्टर ने टेढ़े खम्भों, टूटे और झूलते तारों को जल्द सुधारने के दिए निर्देश
UncategorizedNovember 24, 2026SECL में 65 करोड़ का घोटाला हुआ है या अधिकारी नकारा साबित हुए है ? CAG रिपोर्ट से CMD समेत पूरा प्रबंधन कटघरे में
बिलासपुरNovember 24, 2026पुलिस पेट्रोल पंप ने बिक्री में रचा कीर्तिमान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्राप्त किया प्रथम स्थान
