

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज राजपुर में भेंट मुलाकात के दौरान आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा शालिनी मिश्रा ने पूछा सर आपके हर पल मुस्कुराते चेहरे का राज क्या है। मुख्यमंत्री श्रीबघेल ने कहा कि मुस्कुराने का गुण ईश्वर ने सिर्फ हम मनुष्यों को ही दी है, आपने कभी किसी पशु को मुस्कुराते नहीं देखा होगा। उन्होंने कहा कि हमें केवल मुस्कुराने के लिए ही बनावटी रूप से नहीं मुस्कुराना चाहिए। हमें अपने काम को एंजॉय करते हुए काम करना चाहिए। हमें अपने माता-पिता, बड़े-बुजुर्गों और बीमारों की सेवा करनी चाहिए। सेवा भाव से काम करने से मुस्कुराहट खुद ब खुद आती है। जब मैं लोगों की सेवा करता हूँ,मुझे खुशी मिलती है और मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट आती है। उसी तरह से आपको भी बिना किसी तनाव के अपनी पढ़ाई खुशी से करनी चाहिए जिससे आपके चेहरे पर भी मुस्कुराहट बनी रहेगी। छात्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्कूल में टीचर की कमी है, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कमी दूर करेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 26, 2026करोड़ों की सरकारी जमीन मे कब्जा, कलेक्टर की भूमिका संदिग्ध, नवजात बच्ची को लेकर महिला पार्षद बैठी अनशन में
बिलासपुरNovember 25, 2026टीएल की बैठक : कलेक्टर ने टेढ़े खम्भों, टूटे और झूलते तारों को जल्द सुधारने के दिए निर्देश
UncategorizedNovember 24, 2026SECL में 65 करोड़ का घोटाला हुआ है या अधिकारी नकारा साबित हुए है ? CAG रिपोर्ट से CMD समेत पूरा प्रबंधन कटघरे में
बिलासपुरNovember 24, 2026पुलिस पेट्रोल पंप ने बिक्री में रचा कीर्तिमान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्राप्त किया प्रथम स्थान
