रायपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत चंद्रखुरी पहुंचकर कौशल्या माता के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण किया। उनके साथ प्रांत प्रचारक प्रेमशंकर सिदार, प्रांत संघचालक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना एवं महानगर संघचालक महेश बिड़ला भी उपस्थित थे।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने आज चंद्रखूरी पहुंचकर कौशल्या मंदिर के दर्शन किए पूजा अर्चना की। दरअसल कल कांग्रेस पार्टी के द्वारा मोहन भागवत को निमंत्रण दिया गया था। आपको बताना चाहेंगे कि प्रदेश की सरकार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित और समृद्ध करने की दिशा में सतत कियाशील है। सदियों से उपेक्षित राम वन गमन पथ में आने वाले छत्तीसगढ़ के सभी स्थानों की पहचान करके उनके जीर्णोद्वार, प्रतिष्ठापन और उन्हें जन आस्था के केंद्रों के रूप में विकसित करने का भगीरथी प्रयास राज्य सरकार द्वारा किया गया है। भगवान राम हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। माता कौशल्या छत्तीसगढ़ महतारी की दुलारी बेटी है। भगवान राम को हम भगवान राम को भांचा मानते और भांजे को राम सदृश सम्मान देना हमारी संस्कृति में रचा बसा है। हमारे राम जन जन के राम है, चितों के पीड़ितों के कमजोर वर्ग के शक्तिस्रोत राम है और राम जी के प्रति आदरांजली अर्पित करने के लिये चंदखुरी सबसे उत्तम स्थान हो सकता है जहाँ माता कौशल्या का भव्य मंदिर है। गौरतलब है कि चार दिन पहले RSS प्रमुख ने जैसे ही एयरपोर्ट पर कदम रखा वैसे ही प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठान और कौशल्या मंदिर आने का निमंत्रण दिया था। जब बाद में श्री भागवत ने विधिवत निमंत्रण नही मिलने की बात की तो मुख्यमंत्री की और से एक दूत पहुंचे और विधिवत निमत्रण दिया। इसके बाद आज श्री भागवत ने आज कौशल्या माता मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और पूरे परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ RSS के लगभग सभी बड़े पदाधिकारी उपस्थित थे।


Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
