जांजगीर। स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य एयरटेल भारती को पेरेंट्स मीटिंग में महिला सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी के साथ सार्वजनिक रूप से तू तू मैं मैं करने का परिणाम भुगतना पड़ा है। लोक शिक्षण संचालक ने प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है साथ ही जांच के लिए तीन सदस्यी कमेटी बना दी है।

पिछले दिनों स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल जांजगीर के प्राचार्य एल एल भारती का महिला शिक्षा अधिकारी को औकात दिखाने की बात कहते हुए घुड़की देने का वीडियो प्रदेशभर में वायरल हुआ था। इसके बाद महिला अधिकारी ने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत की थी। शिकायत के बाद कलेक्टर की अनुशंसा पर लोक शिक्षण संचनालय ने अवर सचिव को आज जारी आदेश में आत्मानंद स्कूल जांजगीर के प्रभारी प्राचार्य को हटाने का आदेश देते हुए प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गई है। विवादों में आए प्राचार्य श्री भारती को मूल संस्था शासकीय उच्चतर महा माध्यमिक शाला मालखरौदा में पदस्थ करने का आदेश जारी किया गया है। आपको बताते चलें कि जिला कलेक्टर की अनुशंसा पर लोक शिक्षण संचालक सुनील जैन ने जारी आदेश में विवादास्पद प्राचार्य की प्रतिनियुक्ति समाप्त करने के साथ विभागीय जांच शुरू करने के लिए भी लिखित आदेश दिए है। आत्मानंद स्कूल जांजगीर के प्राचार्य रहते हुए श्री भारती के द्वारा महिला शिक्षा अधिकारी को औकात दिखाने की बात सार्वजनिक रूप से बड़े तैश भरे अंदाज में कही थी। वीडियो में सार्वजनिक आलोचना के लिए सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारियों के प्रदेश पदाधिकारियों ने मामले की निंदा करते हुए शासन से संज्ञान लेने की अपेक्षा की थी। महिला अधिकारी की लिखित शिकायत पर अंततः उक्त निर्णय आदेश जारी किया गया है। बताया जा रहा यह आदेश उन अधिकारियों के लिए बड़ी सीख का काम करेगा जो मातृशक्ति और अधीनस्थों को अपनी पद सत्ता के अहंकार में गुलाम की तरह ट्रीटमेंट करते हैं। एबीईओ संघ के पदाधिकारियों ने लोक शिक्षण संचालक सुनील जैन एवं जांजगीर जिला कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा का विशेष आभार व्यक्त किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
