रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि रायगढ़ जिले में खराब सड़कों को बनाने का काम बारिश खत्म होते ही किया जाएगा। उन्होंने धरमजयगढ़ विधानसभा के ग्राम छाल में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि रायगढ़ जिले की खराब सड़कों को जल्द ही बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी सचिव सिद्दार्थ कोमल परदेशी ने सभी खराब सड़कों का जायजा ले लिया है और वे स्वयं भी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिले में भारी वाहनों का बहुत अधिक दवाब है, इसलिए सड़कों की स्थिति बारिश के बाद ठीक की जाएगी। लोकनिर्माण विभाग के सचिव सिद्दार्थ कोमल परदेशी ने जानकारी दी कि रायगढ़ से धरमजयगढ़ तक 130 करोड़ की लागत से 70 किलोमीटर, खरसिया-छाल-हाटी-धरमजयगढ़-पत्थलगांव तक 190 करोड़ की लागत से 90 किलोमीटर सड़क, छाल से घरघोड़ा तक 48 करोड़ की लागत से 23 किलोमीटर सड़क, पूंजीपथरा-तमनार -मिलूपारा तक 62 करोड़ की लागत से 26 किलोमीटर सड़क, सारंगढ़-बरमकेला-सोहेला मार्ग साढ़े 8 करोड़ की लागत से 8 किलोमीटर, बरमकेला-सरिया-नदीगांव सड़क साढ़े सात करोड़ की लागत से 18 किलोमीटर, घरघोड़ा से लैलूंगा तक 7 करोड़ की लागत से 15 किलोमीटर और सूरजगढ़ से पड़िगांव तक 6 करोड़ की लागत से 3 किलोमीटर तक सड़क निर्माण किया जाएगा ।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
