बालोद। स्कूल की एक छात्रा की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने प्राचार्य को तत्काल हटा दिया है। छात्रा ने प्राचार्य के खिलाफ गंभीर शिकायत करते हुए कहा कि बच्चो के साथ उनका व्यवहार ठीक नहीं रहता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पिनकापार की प्राचार्या संगीता खोबरागड़े को निलंबित करने के निर्देश दिए। प्राचार्या के खिलाफ 12वीं की छात्रा हर्षिता यादव ने मुख्यमंत्री से शिकायत की और बताया कि प्राचार्या का व्यवहार बच्चों से ठीक नहीं है। स्थानांतरण होने के बाद भी प्राचार्या पद पर बनी हुई हैं और फीस भी ज़्यादा लेती हैं। वही नाहन्दा निवासी पुनेटश्वरी कश्यप से मुख्यमंत्री ने पूछा- क्या मिलता है राशन में, उसने उत्तर दिया – सब कुछ मिलता है। पुनेटश्वरी ने कहा कि गौठानों में बन रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के अन्तर्गत हम 100 लोग काम करना चाह रहे हैं, उसने मुख्यमंत्री से सहायता मांगी, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा – इनके लिए शेड बनाये।
सोहनलाल कश्यप ने बताया कि उनकी 51 एकड़ में किसानी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से धान खरीदी की समय सीमा एक नवंबर करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पूछा – राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से लाभ मिल रहा है क्या ! ग्रामीणों ने कहा – हाँ
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
