बिलासपुर। एक नाबालिग लड़के को दो नाबालिग लड़कियां उठाकर ले गई। पिछले 15 दिन से तीनों गायब है। इधर लड़के के पिता दर_दर की ठोकरें खा रहा है। जब पुलिस में कोई सुनवाई नहीं हुई तो पिता ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लगाया है। हाईकोर्ट ने शासन को नोटिस जारी कर 15 दिन में लड़के को खोजकर जवाब देने के लिए खा है।
अभी तक यही सुनने और देखने में आता रहा है की कुछ गुंडे या असामाजिक तत्व किसी महिला या लड़की को उठाकर ले गए है। लेकिन बिलासपुर में इसका उलट मामला सामने आया है। यहां दो बालिग लड़कियों ने एक नाबालिग लड़के को बलात उठाकर ले गई है और पिछले 15 दिन से लापता है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। अपहरण की घटना के बाद लड़के के पिता ने थाने में शिकायत की लेकिन को सुनवाई नहीं हुआ। तब पुलिस अधीक्षक के सामने फरियाद किया फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। पिता ने अपने लापता बेटे को पाने के लिए हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल किया है। याचिका में पिता ने कहा है की उसके 15 वर्षीय नाबालिग बेटे को एक 19 वर्षीय और एक 32 वर्षीय लड़कियां ले गई है। 8 सितंबर को थाने में मिसिंग रिपोर्ट लिखाया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। फिर एसपी कार्यालय में भी आवेदन किया यहां पर भी सुनवाई नहीं हुई। आज 15 दिन बीत जाने के बावजूद लड़के का कहीं पता नही चला। यही कारण है की लापता लड़के के पिता ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण प्रस्तुत किया है। हाइकोर्ट ने मामले की प्रारंभिक सुनवाई के बाद SSP को नोटिस जारी कर मंगलवार तक लड़के की पतासाजी कर जवाब पेश करने के लिए कहा है। बताया जा रहा है की दोनों लड़कियां आपस में करीबी रिश्तेदार है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
