बिलासपुर। ओमिगोस बार में छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री के साथ मारपीट की गई है। डांस फ्लोर पर डांस के दौरान एक दूसरी युवती के पैर से उनका पैर दब गया। मना करने पर युवती ने छतीसगढ़ी अभिनेत्री के चेहरे को नाखून से नोच कर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस जुर्म दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भिलाई निवासी 26 वर्षीय सान्या कम्बोज छतीसगढ़ी फ़िल्म अभिनेत्री है। वह भिलाई की रहने वाली है। 18 सितंबर को अभिनेत्री बिलासपुर आयी हुई थी। इस दौरान वह अपनी सहेली हुरेन खान एवं अन्य के साथ तारबाहर थाना क्षेत्र के श्रीकांत वर्मा मार्ग के पास स्थित ओमिगोस बार पार्टी मनाने गयी हुई थी। पार्टी के दौरान बार के डांस फ्लोर में रात सवा ग्यारह बजे जब अभिनेत्री व उनके साथी जब डांस कर रहे थे, तभी उनके पैर को किसी ने अपने पैर से दबा दिया। जब अभिनेत्री ने पलट के देखा तो एक लड़की खड़ी हुई थी। जिसे पैर हटाने के लिए कहने और दोबारा ऐसा नहीं करने की समझाइश देने पर वह लड़की भड़क गई। और अभिनेत्री के साथ गाली गलौच करते हुए उनके चेहरे पर अपने उंगलियों के नाखून से हमला कर दिया। जिससे उनके चेहरे पर चोट आई है। झगड़ा देख कर उनकी सहेली हुरेन खान व बार के कर्मचारियों ने बीच बचाव कर दोनो को बाहर निकाला। बाहर भी युवती छतीसगढ़ी अभिनेत्री से बहस करते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिख रही है। युवती के साथ उसके भी दोस्त थे जो विवाद के दौरान उसे अक्षिता मंथा के नाम से बुला रहे थे। विवाद के करीबन आधे घण्टे बाद अभिनेत्री सान्या कम्बोज रात पौने बारह बजे तारबाहर थाने पहुँची और घटना की जानकारी दी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
