रायपुर। साइबर अपराधियों की धरपकड़ अब और अधिक आसान हो जाएगी। साइबर अपराधियों की ट्रेकिंग के लिए साइकेप्स पोर्टल विकसित किया गया है। नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में इस पोर्टल के संचालन के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण सत्र के शुभारंभ अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं) प्रदीप गुप्ता ने साइबर अपराध के अत्यधिक वृद्धि के प्रति चिंता व्यक्त की। उन्होंने इसके निवारण हेतु CyCAPS Portal की सराहना करते हुये प्रशिक्षण में सम्मिलित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को पोर्टल में उपलब्ध टूल्स को समझते हुये इसके प्रभावी उपयोग पर बल दिया। प्रशिक्षण में देवेन्दर सिंह, पुलिस अधीक्षक, स्पेशल सेल, इंटेलीजेंस डिपार्टमेंट (तेलंगाना पुलिस) ने पोर्टल के संचालन के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों की ट्रेकिंग एवं धरपकड़ के लिए CyCAPS Portal विकसित किया गया है, जो विभिन्न डेटाबेस जैसे NCRP] Cyber Safe] CCTNS इत्यादि से जुड़ा हुआ है। श्री सिंह ने बताया कि पोर्टल की मदद से साइबर अपराधियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे साइबर अपराध, शिकायत की संख्या, साइबर अपराध के हॉटस्पाट, प्रोफाइल, डिवाइस एवं वित्तीय गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां एक मंच में उपलब्ध है, जिससे साइबर अपराधियों की धरपकड़ में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल में समस्त जिलों का लॉगिन आई.डी. बनाया गया है ताकि जिला स्तर पर समस्त इकाई को पोर्टल का एक्सेस प्राप्त हो सके।
प्रशिक्षण में पुलिस उप महानिरीक्षक राजनांदगांव राम गोपाल गर्ग, पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (तकनीकी सेवायें) कवि गुप्ता एवं समस्त जिलों के साइबर नोडल अधिकारी एवं साइबर सेल प्रभारी वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
