रायपुर। एसीबी की टीम ने राखीगांव के पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी पैतृक संपत्ति का नामांतरण करने के लिए 9 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।
ईओडब्ल्यू / एसीबी छत्तीसगढ़ रायपुर के निदेशक आरिफ एच. शेख के निर्देशन में एसीबी यूनिट रायपुर की टीम ने आज कार्यवाही कर अवैध पारितोषिक की मांग करने वाले भूपेन्द्र ध्रुव, पटवारी प00नं0 22. राखीगांव तहसील – कुरूद, जिला धमतरी. छ.ग. को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
इस संबंध में दी गई जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने एसीबी रायपुर में शिकायत की थी कि उसके दादाजी की मृत्यु के पश्चात् पैतृक संपत्ति के नामांतरण एवं भाईयों में बटांकन के लिए भूपेन्द्र ध्रुव पटवारी, प0ह0न0 22. राखीगाव, तहसील – कुरूद, जिला-धमतरी. छ.ग. के द्वारा कुल 25,000/- रूपये की मांग की गई थी। जिसमें से पटवारी ने प्रार्थी से पूर्व में ही 12,000/- रूपये ले लिए थे, लेकिन काम नहीं किया। प्रार्थी और आरोपी के मध्य अंतिम किश्त के रूप में 9,000/- रूपये देने की सहमति बनी थी। शिकायत का सत्यापन होने पर ACB की टीम उसे ट्रैप करने की योजना बनाई।
ACB ने मामले में की शिकायत और पुष्टि के बाद आज पटवारी कार्यालय प०हल्का नं० 22. राखीगांव तहसील – कुरूद, जिला धमतरी प्रार्थी से मांगी गई रिश्वत की रकम 9,000/- रूपये लेते भूपेन्द्र ध्रुव, पटवारी. पहन० 22. राखीगांव, तहसील-कुरूद, जिला- धमतरी. छ.ग. को उसके कार्यालय में रंगे हाथ पकड़ा गया है। आरोपी के विरूद्ध धारा 7 (क). 12 अनि0अभि0 1988 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उनके विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
