बिलासपुर। नेहरू चौक स्थित पेट्रोल पंप में शनिवार को एक सिरफिरे युवक ने आग लगाने का प्रयास किया। यदि सिरफिरा अपने मकसद में कामयाब हो जाता तो दर्जनों लोगों की वहीं मौत हो जाती। यही नहीं विकास भवन, स्टेट बैंक का कलेक्ट्रेट ब्रांच, तहसील कार्यालय और सहकारी बैंक समेंत कई सरकारी कार्यालय जलकर राख हो जाते।

बिलासपुर के नेहरू चौक स्थित पेट्रोल पंप में रोज की तरह ग्राहक अपनी गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल भरा रहे थे। इसी दौरान एक सिरफिरा युवक आया और एक कर्मचारी से निकल छीनकर आसपास पेट्रोल छिड़क दिया। इसके बाद आग लगने की नियत से अपने पास रखे लाइटर निकलकर जलाने लगा। दो_तीन बार प्रयास करने के बाद भी लाइटर नहीं जली, इस बीच वहां मौजूद लोगों को माजरा समझते देर नहीं लगी। लिहाजा कुछ युवकों ने उसे दबोचकर जमीन में पटक दिया। सिरफिरे युवक को नियंत्रण में लेने के लिए चार_पांच लोग उसे दबोचकर रखे हुए थे।घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ में मौजूद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई भी की। तब आरक्षक सौरभ तिवारी ने साहस का परिचय देते हुए भीड़ में घुस कर युवक को बचाया और थाने ले कर आए। मार खा कर युवक की हालत खराब हो गई थी आरक्षक की वजह से युवक कि जान बच गई। पेट्रोल पंप के करचारियों और वहां मौजूद लोगों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। यदि सरफिरा युवक अपने मकसद में कामयाब हो जाता तो विकास भवन, स्टेट बैंक, तहसील कार्यालय और सहकारी बैंक, सांसद भवन समेत आसपास की कई निजी और सरकारी भवन जलकर राख हो जाती। यही नहीं पेट्रोल पानी और इन भवनों में मौजूद लोग काल के गाल में समा जाते। क्योंकि हजारों लीटर पेट्रोल और डीजल में आग लग जाती और ब्लास्ट होता तो इसका परिणाम बहुत भयानक होता। युवक कौन है कहा से आया और उसने ऐसा क्यों किया ये अभी तक पता नही चल पाया है। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है उस युवक को सेंदरी मानसिक चिकित्सालय इलाज के लिए भेजा गया है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 26, 2026ACB की बड़ी कार्रवाई : ATR का रेंजर और डिप्टी रेंजर 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, क्यों मांगे थे रिश्वत, पढ़े खबर…
बिलासपुरMarch 26, 2026विश्व में कोसला एकमात्र ऐसा पावन तीर्थ, जहां चैत्र शुक्ल नवमी को मानते हैं, माता कौसल्या-पुत्र राम लला-अयोध्यापति राजा दशरथ का भव्य जन्मोत्सव
बिलासपुरMarch 26, 2026सीनियर IPS अधिकारी रतन लाल डांगी सस्पेंड, SI की पत्नी ने लगाया है यौन उत्पीड़न का आरोप
बिलासपुरMarch 26, 2026बारात में बवाल : डीजे में नाचने को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने बारातियों को घेरकर मारा
