बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवरात्र पर्व के दूसरे दिन आज रतनपुर पहुंचकर मां महामाया देवी के दर्शन किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने माता की विधिवत पूजा- अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की और साथ ही प्रदेशवासियों को नवरात्र पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरीश देवांगन और मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा भी उनके साथ आए थे। पूजा अर्चना के दौरान महामाया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, विधायक शैलेश पांडेय, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी समेंत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसके पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने भी अपनी धर्मपत्नी ज्योत्सना महंत के साथ महामाया के दरबार पहुंचे और विधिविधान से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बिलासपुर, रतनपुर और कोटा के कांग्रेसी उपस्थित थे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
